शासकीय मेडिकल कॉलेजों को पीजी की 61 सीटें, संख्या 377 हुई

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
मेडिकल कॉलेज रायगढ़

रायपुर। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न शासकीय मेडिकल कॉलेजों में एमडी-एमएस की 61 नई सीटें स्वीकृत की हैं। आयुक्त चिकित्सा शिक्षा विभाग शिखा राजपूत तिवारी ने बताया कि नई स्वीकृत सीटों के बाद अब राज्य के सरकारी कॉलेजों में पीजी सीटों की संख्या बढ़कर 377 हो गई है।

प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में पीजी की अभी 186 सीटें हैं। चिकित्सा शिक्षा के जानकारों के अनुसार पहली बार एक साथ पीजी की 61 सीटें शासकीय कॉलेजों को मिली हैं। सीटें बढ़ने से प्राइवेट में 1-2 करोड़ की फीस देकर सीटें न ले पाने वाले डाक्टरों को मनपसंद विषय की सीटें पाने का मौका मिलेगा। इसमें सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि इस बार कोरबा, राजनांदगांव और रायगढ़ मेडिकल कॉलेज को भी पीजी सीटें मिली हैं।
इससे इन कॉलेजों में मरीजों की देखभाल करने वाले डाक्टरों की संख्या बढ़ेगी और उन्हें बेहतर इलाज मिल सकेगा। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में यह ऐतिहासिक कदम है।
इन काॅलेजों को मिली इतनी सीटें
सिम्स बिलासपुर 21
राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज 7
जगदलपुर मेडिकल कॉलेज 8
रायगढ़ मेडिकल काॅलेज 12
कोरबा मेडिकल कॉलेज 13

Latest

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता...

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां,...
Raigarh
0
minutes

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर जन्मेजय महोबे

हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: गुरु पूर्णिमा पर बनारी में 500 पौधों का रोपण, गुरुजनों का सम्मान जांजगीर-चांपा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण...
Janjgir - Champa
0
minutes

आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चुराया, खाते से निकालकर ऑनलाइन...

पैसा निकालने मोबाइल में मौजूद आधार नम्बर से आरोपी ने बनाया यूपीआई आईडी जांजगीर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा...
Janjgir - Champa
0
minutes

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप,...

  *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* *धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* *साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित...
Chhattisgarh
0
minutes