शैक्षिक समन्वयकों एवं प्रधान पाठकों की बीईओ ने ली बैठक

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

जांजगीर । कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर बम्हनीडीह बीईओ रत्ना थवाईत एवं बीआरसी हीरेन्द्र बेहार ने संकुल केंद्र डीडीएस बिर्रा ,शासकीय संकुल बिर्रा एवं सिलादेही के संकुल समन्वयकों ,प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल के प्रधान पाठकों की बैठक ली ।

बैठक में उन्होंने शिक्षा विभाग की अनेक योजनाओं की समीक्षा की । उन्होंने संकुल समन्वयकों को निर्देश देते हुए कहा कि संकुल स्तर पर विभाग की सभी योजनाओं का क्रियान्वयन करावें । विद्या समीक्षा केंद्र ऐप से सभी शिक्षकों का ऑनलाइन अटेंडेंस करना अनिवार्य है इसलिए सभी शिक्षकों का ऐप में रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है । सभी प्रधान पाठक अपने एवं स्टाफ का 13 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन कर उपस्थिति ऐप में दर्ज करें ।

उन्होंने सभी प्रधान पाठकों को परीक्षा पे चर्चा के तहत जिन स्कूलों में छात्रों और शिक्षको का पंजीयन नही हुआ है उसको पूरा करने था पालकों का भी अधिक से अधिक पंजीयन कराने के निर्देश दिए । अपार आईडी में भी जिन छात्रों का अपार आई डी जनरेट नही हुआ है उनका शीघ्र जनरेट करने को कहा । उन्होंने छात्रवृत्ति के सम्बंध में आ रही समस्याओं से अवगत होकर शीघ्र दूर कर छात्रवृत्ति कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए ।

स्कूलों में स्वीकृत शौचालयो एवं निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी लेकर शीघ्र निर्माण कराने को कहा । उल्लास नवसाक्षर भारत के तहत असाक्षरो की एंट्री उल्लास ऐप में करने को कहा । यदि कोई ग्राम पूर्णरूप से साक्षर हो गया है उसका प्रस्ताव पंचायत से बनवाकर जमा करने के भी निर्देश दिये ।

उन्होंने 19 तारीख को होने वाली वाली गौ सेवा एवं संवर्धन परीक्षा की तैयारी कर सभी को परीक्षा सम्प्पन कराने के निर्देश दिए । इस अवसर पर अरुण कश्यप , उमेश दुबे , सुशील शर्मा सीएसीगण लखन कश्यप , गुरुप्रसाद भतपहरे , रामकिशोर देवांगन सहित संकुल के मिडिल एवं प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक उपस्थित थे ।

Latest

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता...

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां,...
Raigarh
0
minutes

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर जन्मेजय महोबे

हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: गुरु पूर्णिमा पर बनारी में 500 पौधों का रोपण, गुरुजनों का सम्मान जांजगीर-चांपा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण...
Janjgir - Champa
0
minutes

आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चुराया, खाते से निकालकर ऑनलाइन...

पैसा निकालने मोबाइल में मौजूद आधार नम्बर से आरोपी ने बनाया यूपीआई आईडी जांजगीर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा...
Janjgir - Champa
0
minutes

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप,...

  *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* *धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* *साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित...
Chhattisgarh
0
minutes