सक्ति जिला की ओर रेत के अवैध परिवहन करते मांड नदी से 9 ट्रैक्टर पकड़े

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005

 

रायगढ़.

13 अक्टूबर को जोबी चौकी पुलिस ने रेत तस्करों पर कार्रवाई की है। चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मांड नदी से जिला सक्ती की ओर जा रहे जोबी मार्ग पर अवैध रेत परिवहन में संलिप्त 9 ट्रैक्टरों को पकड़ा।
पुलिस ने जब वाहनों को रोककर पूछताछ की, तो किसी भी चालक के पास रेत परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज नहीं मिले। मौके पर ही सभी ट्रैक्टरों को जब्त कर विधिक कार्रवाई करते हुए खनिज विभाग के सुपुर्द किया गया है। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अवैध रेत परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया है।
जोबी पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगाने के अभियान की एक और बड़ी सफलता है, यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी ।

ट्रैक्टर में अवैध रेत परिवहन करते इनको पकड़ा गया

1. हितेश वैष्णव 28 वर्ष, ग्राम पलगड़ा, थाना खरसिया,
2. दीपक कुमार राठिया 29 वर्ष ग्राम चैनपुर थाना करतला जिला कोरबा
3. लोकेश धनवार 22 वर्ष ग्राम देहजरी थाना खरसिया
4. सेलुराम चौहान 55 वर्ष ग्राम टोहीलाडीह थाना सक्ती
5. तुलेश्वर राठिया २4 वर्ष ग्राम पलगड़ा थाना खरसिया
6. राजकुमार डनसेना 3० वर्ष ग्राम देहजरी थाना खरसिया
7. जनक राम साहू 50 वर्ष ग्राम कोठीकुण्डा
8. छबीलाल राठिया 23 वर्ष ग्राम सेंद्रीपाली, थाना करतला जिला कोरबा
9. हरिलाल राठिया 22 वर्ष ग्राम केरवाद्वार थाना करतला, जिला कोरबा

Latest

शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ (छ.ग.) में पी.एच.डी. प्रवेश प्रक्रिया हेतु...

रायगढ़। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत पी.एच.डी. प्रवेश प्रक्रिया हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन के...
Raigarh
0
minutes

नए विश्वास के साथ आगे बढ़ रहे पुनर्वासित युवा: विधानसभा में...

मुख्यधारा की ओर बढ़ते कदम — पुनर्वासित युवाओं ने विधानसभा में देखी जनतांत्रिक प्रक्रिया संविधान और कानून के दायरे में रहकर समाज के...
छत्तीसगढ़
0
minutes

लैलूंगा के कुंजारा में खुलेगा एएनएम कॉलेज और छात्रावास

आदिवासी बेटियों के लिए खुलेगा व्यावसायिक शिक्षा का द्वारा कलेक्टर ने प्रस्तावित कॉलेज, छात्रावास और अन्य जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया, उच्च गुणवत्ता...
Chhattisgarh
0
minutes

संघ के 100 वर्ष पर आधारित फिल्म ‘शतक’ छत्तीसगढ़ में टैक्स-फ्री

सीएम ने की घोषणा रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवशाली 100 वर्षों की...
Chhattisgarh
0
minutes
error: Content is protected !!