समीक्षा बैठक: कलेक्टर ने नगरीय निकायों को स्वच्छता, पीएम आवास और पेयजल व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.
  • पीएम आवास, डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन और नगर विकास कार्यों में तेजी लाएं
  • भवन अनुज्ञा प्रकरणों का समयबद्ध और नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करें
  • स्वच्छता मिशन सहित विभिन्न शहरी योजनाओं की प्रगति की कलेक्टर ने की विस्तृत समीक्षा

जांजगीर। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों की बैठक लेकर पीएम आवास (शहरी), स्वच्छ भारत मिशन, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना सहित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान शहरों के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, आधारभूत संरचना से संबंधित कार्यों तथा नागरिक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कलेक्टर ने पीएम आवास एवं स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति तथा मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना नगर निकायों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवास निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की और अधिकारियों को लंबित आवासों को पूर्ण करने तथा कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को समय पर योजना का लाभ दिलाने पर भी जोर दिया।

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में समयबद्धता, पारदर्शिता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि नगर निकायों का प्रभावी संचालन ही नागरिकों तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाने का आधार है, इसलिए सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करें। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि भवन अनुज्ञा से संबंधित प्रकरणों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को अनावश्यक विलंब का सामना न करना पड़े।

कलेक्टर ने शहरी क्षेत्रों की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन को नियमित और प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घर-घर से एकत्रित कचरे को सेग्रीगेशन सेंटर तक ले जाकर गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि स्वच्छता दीदियों के माध्यम से सफाई व्यवस्था को और मजबूत किया जाए तथा सभी वार्डों में नियमित साफ-सफाई कर स्वच्छ वातावरण बनाए रखा जाए। साथ ही सॉलिड वेस्ट और लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट को व्यवस्थित रूप से लागू कर कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन, नालियों की सफाई और अपशिष्ट के उचित निपटान पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से स्वच्छता कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सार्वजनिक शौचालयों का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा उनकी साफ-सफाई और रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए तथा कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की देरी न हो।
बैठक में पीएम स्वनिधि योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने के लिए ऋण स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने नगरीय निकायों के अधिकारियों को शहरों में आवारा कुत्तों के टीकाकरण अभियान चलाने के भी निर्देश दिए, ताकि जनस्वास्थ्य और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने संपत्तिकर वसूली अभियान को तेज करते हुए अधिक से अधिक कर जमा कराने के निर्देश दिए। बैठक में डिप्टी कलेक्टर  शशि चौधरी, जिले के सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी, निर्माण शाखा के सब इंजीनियर तथा अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Latest

सिकल सेल की दी गई जानकारी

जांजगीर। जिले के अग्रणी महाविद्यालय शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में सी कॉस्ट के प्रयोजन में प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा sickle cell anemia and use...
Janjgir - Champa
0
minutes

कोसला में बनेगा महतारी सदन और हायर सेकंडरी स्कूल के लिए...

कोसला गांव के चौपाल में दिखी मुख्यमंत्री की सादगी और संवेदनशीलता *पीपल के पेड़ तले खाट पर बैठकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद: समस्याएं सुनीं...
Bhilai
0
minutes

CM साय और वित्त मंत्री OP चौधरी पहुंचे कोसला, माता कौशल्या...

*माता कौशल्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की* रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत...
Bhilai
0
minutes

कलेक्टर पहुंचे उन्नतिशील किसान के खेत, नवाचार अपनाने किसानों को किया...

*पारंपरिक खेती छोड़ वैकल्पिक फसलों से दोगुनी-तीन गुनी आय, कलेक्टर ने की सराहना* *आम, खीरा, लौकी, कटहल, नींबू, एप्पल बेर, काली मिर्च,...
Business
0
minutes