समीक्षा बैठक: कलेक्टर ने शासकीय विद्यालयों में बालिका शौचालय का निर्माण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

 

  • पीएम आवासों में रेनवॉटर हार्वेस्टिंग का अनिवार्य रूप करें निर्माण
  • रामलला दर्शन योजना की समीक्षा कर आवश्यक व्यवस्था व सुविधा उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

जांजगीर। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जाए तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध और सुचारू रूप से पहुंचे।

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित सभी आवासों में रेनवॉटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य रूप से बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में जल संरक्षण एवं संचय के कार्यों को अभियान के रूप में संचालित करने के निर्देश दिए।

साथ ही संबंधित विभागों को आपसी समन्वय एवं नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा।

कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए सभी शासकीय विद्यालयों में बालिका शौचालय का निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिन विद्यालयों में नहीं है, वहां शीघ्र प्रस्ताव तत्काल प्रेषित करने कहा। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं मजबूती का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने आगामी 14 अप्रैल को आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं की तैयारियों के संबंध में सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम सभाओं में अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए तथा शासन की योजनाओं की जानकारी प्रभावी ढंग से आम नागरिकों तक पहुंचाई जाए।

बैठक में कलेक्टर ने रामलला दर्शन योजना की समीक्षा करते हुए यात्रियों के दल रवाना करने के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं एवं पसुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने पात्र हितग्राहियों को लक्ष्य अनुरूप योजना का लाभ प्रदान करने कहा। कलेक्टर ने समय-सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए लंबित नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंनें आधार अपडेशन कार्य, आरबीसी 6-4, महतारी वंदन ई केवाईसी कार्य, पीएम आवास योजना, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर आर. के. तम्बोली, संयुक्त कलेक्टर संदीप सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर  स्निग्धा तिवारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes

नाम मोहब्बत काम राजकुमारी की हत्या, वजह की पेड मोबाइल को...

पति गिरफ्तार मोबाइल को लेकर हुए विवाद में लकड़ी के पट्टे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का पट्टा जब्त ...
Chhattisgarh
0
minutes

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चाँपा सहित...

जनप्रतिनिधियों एवं रेलवे अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में चाँपा स्टेशन में आयोजित हुआ समारोह यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और पर्यटन व आर्थिक...
Chhattisgarh
0
minutes

समर कैंप मनोरंजन नही ,बच्चों के विकास का प्रभावी मंच –...

प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका द्वारा संचालित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने सीखे अनेक हुनर चांपा । ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes