सर्विस बुक संधारण के नाम पर सीएसी पर लग रहे पैसा लेने का आरोप..

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
  • प्रभारी बीईओ बोले इस प्रकार की शिकायत नहीं मिली, ऐसा हुआ तो कार्रवाई करेंगे..

जांजगीर। शिक्षकों के सर्विस बुक संधारण का काम इन दिनों अलग अलग विकास खंडों के विकास खंड शिक्षा कार्यालय में किया जा रहा है। यह काम वैसे तो इस काम के लिए नियुक्त कर्मचारी का है, जिसे उसे करना ही है, लेकिन नवागढ़ विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों पर इस काम के लिए राशि लेने का आरोप लगाया जा रहा है।
सरकारी नियमों के अनुसार सर्विस बुक का रखरखाव और अपडेट करना संबंधित विभाग और उसके लिए नियुक्त कर्मचारी का है। यह कार्य नि शुल्क किया जाना चाहिए, लेकिन बीईओ नवागढ़ में यह काम भी बिना सेवा शुल्क के नहीं हो रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बोड़सरा, बनारी, सिवनी, महंत, अमोरा, बुड़ेना, आदि संकुलों में शिक्षकों को अपनी सर्विस बुक अपडेट कराने के लिए 3 से 4 हजार रुपए तक चढ़ावा देना पड़ रहा है। पैसे न देने पर शिक्षकों का सर्विस बुक का सत्यापन न करने या अन्य तरह की परेशानी आने की बात कह डराया भी जा रहा है। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार इस प्रकार की घूस भी शिक्षकों से ऑनलाइन फोन पे या गूगल पे पर भी लिया जा रहा है।

जांच कर करेंगे कार्रवाई: प्रभारी बीईओ
सर्विस बुक संधारण के लिए किसी प्रकार के शुल्क लेने का प्रावधान नहीं है, इसके लिए कोई पैसा ले रहा है, इसकी शिकायत किसी ने नहीं की है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
टीआर साहू, प्रभारी बीईओ, नवागढ़

Latest

मोबाइल और डिजिटल एडिक्शन से बचें, मानव बुद्धि ही सर्वाेच्च है:...

*पीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि बच्चों के बीच आकर उन्हें अपना बचपन...
Chhattisgarh
0
minutes

जापान करेगा E10 सीरीज हाई स्पीड ट्रेनों की आपूर्ति

मुंबई–अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना में भारत–जापान सहयोग को मिली नई गति दिल्ली / मुंबई–अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना को लेकर भारत और जापान के बीच जारी...
Chhattisgarh
0
minutes

भूमि विवाद में दम्पती की हत्याकर जलाया , 72 घंटे में...

रायगढ़, 18 जुलाई। धरमजयगढ़ पुलिस ने ग्राम क्रोंधा में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस का 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो सगे...
Chhattisgarh
0
minutes

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes