स्कार्पियो और ट्रक में भिड़ंत, 5 लोगों की मौत.. अन्य तीन घायल को बिलासपुर रेफर किया गया।

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
  • मृतकों में 2 सेना के जवान है।

जांजगीर। जांजगीर क्षेत्र के सुकली गांव में NH-49 पर स्कार्पियो और ट्रक में भिड़ंत हो गई. हादसे में स्कार्पियो सवार 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं अन्य 3 घायलों को जिला अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया गया है।
सभी मृतक, नवागढ़ के रहने वाले थे और बारात से लौटते वक्त यह बड़ा हादसा हुआ है. सभी मृतक और घायल, एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं. 5 मृतकों में से 2 सेना के जवान भी बताए जा रहे हैं, जिसमें एक की कुछ दिनों पहले शादी हुई थी।

नवागढ़ से स्कार्पियो में सवार होकर पंतोरा गांव बारात गए थे. वहां से लौटते वक्त देर रात सुकली गांव में NH-49 पर बड़ा हादसा हो गया. ट्रक के टक्कर से स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरातफरी मच गई. मौके पर 3 लोगों की मौत हो गई थी. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और एम्बुलेंस से सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 2 लोगों की भी मौत हो गई, वहीं अन्य 3 लोगों को बिलासपुर रेफर किया गया है। हादसे में नवागढ़ के एक ही मोहल्ले के 5 लोगों की मौत के बाद लोगों की भीड़ जिला अस्पताल में जुटी हुई है. हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर, वाहन छोड़कर फरार है और मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

Latest

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता...

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां,...
Raigarh
0
minutes

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर जन्मेजय महोबे

हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: गुरु पूर्णिमा पर बनारी में 500 पौधों का रोपण, गुरुजनों का सम्मान जांजगीर-चांपा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण...
Janjgir - Champa
0
minutes

आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चुराया, खाते से निकालकर ऑनलाइन...

पैसा निकालने मोबाइल में मौजूद आधार नम्बर से आरोपी ने बनाया यूपीआई आईडी जांजगीर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा...
Janjgir - Champa
0
minutes

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप,...

  *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* *धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* *साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित...
Chhattisgarh
0
minutes