स्वच्छता का संदेश: कलेक्टर-एसपी ने चलाया स्वच्छता अभियान

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.

जांजगीर। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने जिला मुख्यालय जांजगीर के रमन नगर में आज मुख्य नहर स्वच्छता अभियान में शामिल होकर नागरिकों को जागरूक किया।

इस दौरान जनप्रतिनिधिगण, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन, हसदेव के हीरो के वालिटिंयर्स, एनएसएस, एनसीसी, कृषि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं विभिन्न स्थानों पर सफाई कार्य करते हुए स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। अभियान के माध्यम से शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ ही उन्हें अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने की अपील की।

कलेक्टर-एसपी ने अभियान में भाग लेकर सड़क, नहर के किनारे साफ-सफाई की तथा लोगों से स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने कहा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

अभियान के दौरान गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं छात्र-छात्राओं सहित नागरिकों ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।

Latest

सिकल सेल की दी गई जानकारी

जांजगीर। जिले के अग्रणी महाविद्यालय शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में सी कॉस्ट के प्रयोजन में प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा sickle cell anemia and use...
Janjgir - Champa
0
minutes

कोसला में बनेगा महतारी सदन और हायर सेकंडरी स्कूल के लिए...

कोसला गांव के चौपाल में दिखी मुख्यमंत्री की सादगी और संवेदनशीलता *पीपल के पेड़ तले खाट पर बैठकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद: समस्याएं सुनीं...
Bhilai
0
minutes

CM साय और वित्त मंत्री OP चौधरी पहुंचे कोसला, माता कौशल्या...

*माता कौशल्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की* रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत...
Bhilai
0
minutes

कलेक्टर पहुंचे उन्नतिशील किसान के खेत, नवाचार अपनाने किसानों को किया...

*पारंपरिक खेती छोड़ वैकल्पिक फसलों से दोगुनी-तीन गुनी आय, कलेक्टर ने की सराहना* *आम, खीरा, लौकी, कटहल, नींबू, एप्पल बेर, काली मिर्च,...
Business
0
minutes