हाथी ने दौड़ाया तो बच्चे को गोद में उठाकर भागा युवक

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

हाथी ने दौड़ाया तो बच्चे को गोद में उठाकर भागा युवकरायगढ़। रायगढ़ जिले में एक हाथी ने बाइक सवार युवकों को दौड़ा दिया। एक युवक हाथी से बचने के लिए अपने बच्चे को गोद में उठाकर भागा। वहीं साथ में 3-4 लोग भी हाथी से बचने के लिए भागे। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। मामला तमनार रेंज के सामारूमा जंगल का है।

 

तमनार रेंज के सामारूमा जंगल में हाथी को सड़क किनारे देख दोनों ओर से वाहनों को रोक दिया गया था, लेकिन तभी धरमजयगढ़ की ओर से रायगढ़ जा रहे एक बाइक सवार ने उसे नहीं देखा और आगे बढ़ गया। बाइक में 2 युवक और एक बच्चा सवार थे। इस दौरान जैसे ही हाथी सड़क पर आया, युवकों ने बाइक को वहीं छोड़कर भागना शुरू कर दिया। बच्चे को गोद में लेकर युवक भागने लगा, जिसका वीडियो सामने आया है। हाथी ने उन्हें कुछ दूर तक दौड़ाया, लेकिन युवक भागकर अपनी जान बचा लिए।
रायगढ़ में 70 से ज्यादा हाथियों की मौजूदगी
रायगढ़ और धरमजयगढ़ वन मंडल के जंगल में 70 हाथियों की मौजूदगी है। धरमजयगढ़ वन मंडल में 49 हाथी हैं, जिसमें सबसे अधिक हाथी कापू रेंज में 17 और बाकारूमा रेंज में 12 है। इसके अलावा धरमजयगढ़, लैलूंगा, बोरो और छाल रेंज में भी हाथियों की मौजूदगी है।

Latest

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता...

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां,...
Raigarh
0
minutes

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर जन्मेजय महोबे

हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: गुरु पूर्णिमा पर बनारी में 500 पौधों का रोपण, गुरुजनों का सम्मान जांजगीर-चांपा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण...
Janjgir - Champa
0
minutes

आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चुराया, खाते से निकालकर ऑनलाइन...

पैसा निकालने मोबाइल में मौजूद आधार नम्बर से आरोपी ने बनाया यूपीआई आईडी जांजगीर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा...
Janjgir - Champa
0
minutes

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप,...

  *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* *धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* *साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित...
Chhattisgarh
0
minutes