आजीविका ऋण व रोजगार मेला का आयोजन, 8 करोड़ 83 लाख से अधिक ऋण राशि स्वीकृत

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
  • ऋण मेले में 8 करोड़ 83 लाख से अधिक रुपये से अधिक की ऋण राशि स्वीकृत

जांजगीर।  आजीविका सशक्तिकरण एवं रोजगार सृजन की दिशा में ठोस पहल करते हुए कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में आजीविका ऋण मेला एवं रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में जनपद पंचायत पामगढ़ में आजीविका ऋण मेला एवं रोजगार मेले का आयोजन कर पात्र हितग्राहियों और युवाओं, ग्रामीणों स्व सहायता समूह की महिलाओं को लाभान्वित किया गया। आजीविका ऋण मेला में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कुल 304 ऋण प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान की गई, जिनके माध्यम से 8 करोड़ 83 लाख रुपये से अधिक की ऋण राशि स्वीकृत की गई है।

जनपद पंचायत पामगढ़ के सद्भावना भवन में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) अंतर्गत आयोजित आजीविका ऋण मेला के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों एवं पात्र हितग्राहियों को बैंक ऋण से जोड़ते हुए स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए। दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत कुल 304 प्रकरणों को स्वीकृत करते हुए 8.83 करोड़ रुपये की ऋण राशि प्रदान की गई।

ऋण मेला के दौरान हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति आदेश की प्रतियाँ वितरित की गईं, जिससे वे अपना व्यवसाय प्रारंभ कर आत्मनिर्भर बन सकें। इस दौरान हितग्राहियों द्वारा मेरी कहानी मेरी जुबानी सुनाया गया।

इस दौरान प्रशासन गांव की ओर अंतर्गत समाधान शिविर, रोजगार मेला, आजीविका ऋण मेला अन्तर्गत नियोक्ता कंपनी द्वारा नियुक्ति पत्र, बैंक द्वारा चेक और बिहान योजना द्वारा आजीविका गतिविधि संचालन/प्रोत्साहन हेतु राशि स्वीकृति पत्र और लखपति दीदियों को प्रशस्ति पत्र का विस्तरण किया गया। षिविर में जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप स्वरोजगार, रोजगार एवं आवास के क्षेत्र में योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा रहा है, जिससे जिले के नागरिकों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है। आवास हितग्राहियों समूह की दीदियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रशासन के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर गुलाब सिंह चंदेल, मानस जांगड़े, रूपचंद साहू, अश्वनी कुर्रे, रामबिलास खूंटे, दीनदयाल साहू, अग्नि सिंह, यशवंत साहू, सीईओ पामगढ़ सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी व नागरिक जन उपस्थित थे।

Latest

समर कैंप मनोरंजन नही ,बच्चों के विकास का प्रभावी मंच –...

प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका द्वारा संचालित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने सीखे अनेक हुनर चांपा । ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes

कौशल विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान और आधारभूत सुविधाएं विश्वविद्यालय की प्राथमिकता...

रायगढ़ l शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ की अधोसंरचना, शोध, नवाचार व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में कुलाधिपति एवं राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री...
Raigarh
0
minutes

मुस्लिम युवक ने मंदिर में हिन्दू महिला से की शादी, आरोपी...

 इससे पहले 6 साल से एक अन्य युवती से था रिलेशनशीप में, दोनों महिलाएं पहुंची एसपी कार्यालय रायगढ़  महिला के बच्चों ने निकाला...
Raigarh
0
minutes

बम्हनीडीह में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस चारों खाने चित !

महंत-अग्रवाल की रणनीति ध्वस्त बम्हनीडीह, जांजगीर-चांपा। नगर पंचायत बम्हनीडीह चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐसा प्रदर्शन किया है जिसने स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व से...
Janjgir - Champa
0
minutes