- प्रकरण की जांच DSP को दिया गया
जांजगीर | आरक्षक डण्डेश्वर बंजारे जो वर्तमान में रक्षित केन्द्र जांजगीर में पदस्थ है, पत्नी द्वारा द्वारा उक्त आरक्षक के विरुद्ध घरेलू हिंसा, पत्नी रहते हुए भी दूसरी शादी करने संबंधी शिकायत करने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल प्रभाव आरक्षक को से निलंबन किया गया है। प्रकरण की जांच महिला DSP को दिया गया है। जांच होते तक आरक्षक निलंबित रहेगा।





