ओवरटेक करने के प्रयास में भिड़े हाइवा और ट्रेलर, लगी आग ड्राइवर की मौत

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

 

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बड़ी घटना घटित हुई है। जिसमें एक हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत हो गई। इससे केबिन मंे फंसकर ड्रायवर जिंदा जल गया। फिलहाल मौके पर पुलिस और दमकल की टीम आग को बुझाने में लगी हुई है।

मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की दोपहर तकरीबन 1 बजे घरघोड़ा से कुडुमकेला के बीच कुरकुट नाला के पास एक तेज रफ्तार हाईवा और ट्रेलर के बीच आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई। इससे कुछ ही मिनटों मंे दोनों ही गाड़ियों में जबरदस्त आग लग गई। धीरे धीरे आग इतना बढ़ गई कि केबिन में फंसे दोनों ड्रायवर निकल नहीं सके जिसमें एक चालक की जिंदा जलने से मौत हो गई।

हांलाकि पुलिस अभी दूसरे चालक की पुष्टि नहीं कर रही है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आसपास के काफी लोग यहां पहुंच गए, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि ड्राइवरों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिल सका। घटना के बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई।

ऐसे में घरघोड़ा पुलिस समेत दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। वहीं घटना के बाद रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई मंे जूटी हुई है।

वहीं इस रोड पर कुछ प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो घटना की मुख्य वजह हाईवा चालक की लापरवाही है। जिसके द्वारा तेज रफ्तार वाहनों को चलाते हुए जबरदस्त ढंग से टक्कर मार दिया और ट्रैलर चालक को संभलने का मौका तक नहीं मिला। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना के लिए ब्लैक स्पॉट क्षेत्र है और इससे पहले भी यहां दुर्घटनाएं घटित हो सकी है।

इस संबंध में घरघोड़ा थाना प्रभारी कुमार गौरव ने बताया कि हादसा कुरकुट नाला के पास हुआ है। इसमें एक ड्रायवर की जलकर मौत हो गई है। फिलहाल आग को बुझाने के लिए अब तक 3 दमकल वाहन का इस्तेमाल किया जा सका है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Latest

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes

नाम मोहब्बत काम राजकुमारी की हत्या, वजह की पेड मोबाइल को...

पति गिरफ्तार मोबाइल को लेकर हुए विवाद में लकड़ी के पट्टे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का पट्टा जब्त ...
Chhattisgarh
0
minutes

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चाँपा सहित...

जनप्रतिनिधियों एवं रेलवे अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में चाँपा स्टेशन में आयोजित हुआ समारोह यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और पर्यटन व आर्थिक...
Chhattisgarh
0
minutes

समर कैंप मनोरंजन नही ,बच्चों के विकास का प्रभावी मंच –...

प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका द्वारा संचालित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने सीखे अनेक हुनर चांपा । ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes