- सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जांजगीर शहर के
जांजगीर। यातायात जांजगीर पुलिस द्वारा 37 वा सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात नियमों का पालन करने संबंधी जन जागरूकता का विभिन्न कार्यक्रम जिले में आयोजन किया जा रहा है।
जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार के नेतृत्व में आज दिनांक 9 जनवरी को जांजगीर शहर के ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में विस्तारपूर्वक समझाइश दिया गया।
निरीक्षक लालन पटेल यातायात जांजगीर द्वारा ई-रिक्शा चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने, यात्री सुरक्षा, ओवरलोडिंग न करने, गलत दिशा में वाहन न चलाने एवं सड़क पर सुरक्षित व्यवहार के संबंध में जानकारी देकर उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए आम नागरिकों की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है और यातायात नियमों का पालन कर ही सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित किया जा सकता है।





