ऑस्ट्रेलिया से आज हारे ताे सीरीज जितने का सपना टूट जाएगा, होबार्ट में पहला टी-20 खेलेगी टीम इंडिया….

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी-20 रविवार को होबार्ट के बेलेरिव ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला दोपहर 1.45 बजे शुरू होना है, जिसका टॉस दोपहर 1.15 बजे होगा। भारत आज का मैच हार गया तो सीरीज जीतने की उम्मीद भी खो देगा। 5 टी-20 की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है। पहला मैच बेनतीजा था।

ऑस्ट्रेलिया में भारत का रिकॉर्ड अच्छा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज 35वां टी-20 खेला जाएगा। 20 में टीम इंडिया और 12 में कंगारू टीम को जीत मिली। 2 मुकाबले बेनतीजा भी रहे। ऑस्ट्रेलिया में दोनों ने 14 मैच खेले, यहां भी भारत हावी रहा। टीम इंडिया ने 7 और ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैच जीते।
अभिषेक टॉप रन स्कोरर सीरीज के पहले मुकाबले में.. भारत 10 ओवर ही बैटिंग कर सका। दूसरे मैच में टीम 125 रन ही बना सकी। दोनों में ओपनर अभिषेक शर्मा ने भारत की बागडोर संभाले रखी। उन्होंने 170 के स्ट्राइक रेट से 87 रन बना लिए हैं। गेंदबाजी में मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती 2 विकेट ले चुके हैं।
होबार्ट में भारत का पहला टी-20, विनिंग टोटल 160 होबार्ट के बेलेरिव ओवल स्टेडियम में टीम इंडिया पहली बार कोई टी-20 खेलने वाली है। यहां अब तक 14 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए, 7 में पहले बैटिंग करने वाली और 6 में बाद में बैटिंग करने वाली टीम को जीत मिली। 1 मुकाबला बेनतीजा भी रहा।
होबार्ट में 2 बार 200 से ज्यादा रन का स्कोर बन चुका है., दोनों बार ऑस्ट्रेलिया ने 213 रन बनाए। पहली पारी में 160 रन विनिंग स्कोर है, पहले बैटिंग करते हुए 150 से कम रन बनाने वाली टीम को यहां एक ही बार जीत मिल सकी।
होबार्ट में बारिश नहीं होगी होबार्ट में रविवार को बारिश की कोई संभावना नहीं है। मैच के दौरान थोड़े बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन इससे मुकाबले में परेशानी आने की आशंका नहीं है।

Latest

ओवरटेक करने के प्रयास में भिड़े हाइवा और ट्रेलर, लगी आग...

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बड़ी घटना घटित हुई है। जिसमें एक हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत हो गई। इससे केबिन...
Raigarh
0
minutes

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में हुआ विज्ञान मेला का आयोजन

  चांपा । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में विज्ञान मेला का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत, बीआरसी हीरेंद्र बेहार, संकुल प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी,संकुल...
Janjgir - Champa
0
minutes

जिले के 1,18,927 किसानों के खातो में पहुंची 450 करोड़ 85...

जिले के सभी विकासखंडों में वृहद किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन जांजगीर-चांपा । होली पर्व से पहले प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते...
Janjgir - Champa
0
minutes

किसान समर्थ सिंह को मिली 1.41 लाख की आदान सहायता राशि

किसानों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार ● मुख्यमंत्री ने जिले के किसान समर्थ सिंह से किया संवाद जांजगीर-चांपा। होली पर्व से पहले छत्तीसगढ़ सरकार की...
Janjgir - Champa
0
minutes
error: Content is protected !!