ओयू में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 जनवरी से…अंतिम तिथि 27 फरवरी

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

बिलासपुर| पं. सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र जनवरी से दिसंबर 2026 के लिए दूरस्थ शिक्षा के अंतर्गत विभिन्न पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। प्रवेश शुल्क का भुगतान एटीएम कार्ड / डेबिट-क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, बैंक चालान के माध्यम से किया जा सकता है। विश्वविद्यालय द्वारा स्पष्ट किया गया है कि कोई अतिरिक्त पोर्टल शुल्क नहीं लिया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन 1 जनवरी सुबह 10 बजे से शुरू होंगे, आवेदन की अंतिम तिथि 27 फरवरी की मध्यरात्रि 12 बजे तक तय की गई है। विवि द्वारा स्नातक स्तर पर बीए, बीएससी (जीवविज्ञान एवं गणित), बीलिब एंड आईएससी. सहित विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इन पाठ्यक्रमों की अवधि 3 वर्ष है और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10+2 रखी गई है।

एमए हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, एमएससी गणित, कंप्यूटर साइंस, एमकॉम, एमएड, एमएसडब्ल्यू जैसे पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। इन पाठ्यक्रमों की अवधि 2 वर्ष या 1 वर्ष है और योग्यता संबंधित विषय में स्नातक है। डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन, योग साइंस, साइकोलॉजिकल गाइडेंस एंड काउंसलिंग, सामाजिक अध्ययन सहित अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं।

Latest

मोबाइल और डिजिटल एडिक्शन से बचें, मानव बुद्धि ही सर्वाेच्च है:...

*पीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि बच्चों के बीच आकर उन्हें अपना बचपन...
Chhattisgarh
0
minutes

जापान करेगा E10 सीरीज हाई स्पीड ट्रेनों की आपूर्ति

मुंबई–अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना में भारत–जापान सहयोग को मिली नई गति दिल्ली / मुंबई–अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना को लेकर भारत और जापान के बीच जारी...
Chhattisgarh
0
minutes

भूमि विवाद में दम्पती की हत्याकर जलाया , 72 घंटे में...

रायगढ़, 18 जुलाई। धरमजयगढ़ पुलिस ने ग्राम क्रोंधा में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस का 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो सगे...
Chhattisgarh
0
minutes

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes