भूमि विवाद में दम्पती की हत्याकर जलाया , 72 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
पुलिस की गिरफ्त में हत्या के आरोपी सगे भाई

रायगढ़, 18 जुलाई। धरमजयगढ़ पुलिस ने ग्राम क्रोंधा में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस का 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने भूमि विवाद की रंजिश में वृद्ध दंपति की हत्या कर शवों को जलाकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया था।

पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई को मंगल राठिया (65) और उनकी पत्नी पुनाई बाई राठिया (55) के जले हुए शव उनके घर में मिले थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।

जांच के दौरान पुलिस डॉग रूबी द्वारा मिले संकेत, वैज्ञानिक साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर श्याम लाल राठिया (32) एवं जीवन लाल राठिया (48) को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने भूमि विवाद के कारण हत्या करना स्वीकार कर लिया।

आरोपियों ने 14 जुलाई की रात दंपति पर टांगी से हमला कर उनकी हत्या कर दी थी। इसके बाद शवों और घर के सामान में आग लगाकर घटना को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त टांगी और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद कर लिए हैं।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वैज्ञानिक विवेचना, एफएसएल जांच और डॉग स्क्वॉड की मदद से मामले का शीघ्र खुलासा संभव हो सका।

Latest

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता...

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां,...
Raigarh
0
minutes

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर जन्मेजय महोबे

हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: गुरु पूर्णिमा पर बनारी में 500 पौधों का रोपण, गुरुजनों का सम्मान जांजगीर-चांपा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण...
Janjgir - Champa
0
minutes

आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चुराया, खाते से निकालकर ऑनलाइन...

पैसा निकालने मोबाइल में मौजूद आधार नम्बर से आरोपी ने बनाया यूपीआई आईडी जांजगीर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा...
Janjgir - Champa
0
minutes

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप,...

  *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* *धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* *साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित...
Chhattisgarh
0
minutes