करप्शन पर एक्शन: एसीबी ने 35 हजार रिश्वत लेते CSEB कार्यालय में पदस्थ जेई, एई , कंप्यूटर ऑपरेटर को पकड़ा

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.

जांजगीर। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने CSEB ग्रामीण कार्यालय में तीन कर्मचारियों को रिश्वत लेते पकड़ा है।

ACB की कार्रवाई में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल (CSEB) ग्रामीण कार्यालय में पदस्थ JE राजेंद्र शुक्ला, AE विजय नोरगे तथा कंप्यूटर ऑपरेटर विजय राठौर को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि तीनों अधिकारी HT लाइन विस्तार के नाम पर आवेदक से अवैध रूप से घूस की मांग कर रहे थे।

शिकायत की पुष्टि के बाद ACB ने योजनाबद्ध तरीके से प्लानिंग की और रिश्वत लेते ही तीनों को पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान कार्यालय में हड़कंप मच गया। ACB की टीम ने रिश्वत की रकम जब्त कर आवश्यक दस्तावेज भी कब्जे में ले लिए हैं।

फिलहाल ACB की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की गहन जांच जारी है। इस कार्रवाई से जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश गया है और आमजन ने ACB की इस कार्रवाई का स्वागत किया है।

Latest

प्रशिक्षण महाभियान: अमर सुल्तानिया ने संगठन विस्तार के दिए मंत्र, कार्यकर्ताओं...

जांजगीर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026‘ के तहत जिले के विभिन्न मंडलों में कार्यकर्ताओं को वैचारिक...
Janjgir - Champa
0
minutes

कृषि मंत्री का बहनोई बनकर 23 लाख ठगे, मंत्रालय में पहुंच...

रायगढ़ जिले में मंत्रालय में जॉब दिलाने का झांसा देकर करीब 23 लाख की ठगी हुई है। आरोपी ने खुद को कृषि मंत्री रामविचार...
Chhattisgarh
0
minutes

Breaking news :बस्तर 2.0 की शुरुआत: मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी को...

बस्तर के लिए 360° प्लान-टूरिज्म, स्टार्टअप, इंफ्रा और इनोवेशन पर फोकस पीएम का बस्तर दौरा बनेगा टर्निंग पॉइंट, बड़े प्रोजेक्ट्स की सौगात नई दिल्ली/- छत्तीसगढ़ के...
Chhattisgarh
0
minutes

SC/ST विद्यार्थी उत्कर्ष योजना: उत्कृष्ट आवासीय संस्थानों के इम्पैनलमेंट हेतु रूचि...

  जांजगीर। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) अंतर्गत अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के ग्रामीण...
Chhattisgarh
0
minutes