प्रशिक्षण महाभियान: अमर सुल्तानिया ने संगठन विस्तार के दिए मंत्र, कार्यकर्ताओं में बढ़ा आत्मविश्वास, बूथ स्तर तक संगठन को मिलेगी मजबूती

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

जांजगीर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026‘ के तहत जिले के विभिन्न मंडलों में कार्यकर्ताओं को वैचारिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य, जशपुर जिला संगठन प्रभारी एवं जांजगीर चाम्पा जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता अमर सुल्तानिया ने जिले के आधा दर्जन से अधिक मंडलों में प्रशिक्षक के रूप में शिरकत कर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया।

सांस्कृतिक धरोहर और कार्य विस्तार पर जोर

प्रशिक्षण सत्रों के दौरान सुल्तानिया ने ‘कार्य विस्तार’ के दो प्रमुख आयामों-भौगोलिक और सामाजिक विस्तार पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन का विस्तार केवल सत्ता प्राप्ति का साधन नहीं, बल्कि समाज में राष्ट्रचेतना जाग्रत करने का माध्यम है। जांजगीर-नैला मंडल के सप्तम सत्र में उन्होंने ‘छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर’ विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि अपनी जड़ों और परंपराओं को संजोते हुए ही हम जन-जन का विश्वास जीत सकते हैं।

इन केंद्रों पर दी गई ट्रेनिंग

अमर सुल्तानिया ने जांजगीर-नैला, चांपा, अकलतरा नगर एवं ग्रामीण, नवागढ़, पामगढ़ के राहौद, कोड़ाभाट, शिवरीनारायण और नरियरा (तिलई), जैसे महत्वपूर्ण केंद्रों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। पचेड़ा (जांजगीर ग्रामीण) के शिविरों में उन्होंने पन्ना प्रमुखों को मतदाता सूची के हर घर तक पहुंचने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की रणनीति साझा की।

सोशल मीडिया और युवा शक्ति का समन्वय

डिजिटल युग की चुनौतियों को देखते हुए सुल्तानिया ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, पॉडकास्टर्स और युवा मतदाताओं को विचारधारा से जोड़ने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ‘चरैवेति-चरैवेति’ (निरंतर चलते रहना) के मूल मंत्र को आत्मसात करने का आह्वान करते हुए प्रशिक्षण शिविरों का समापन किया। इन आयोजनों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित जिले के पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता, पन्ना प्रमुख और बूथ स्तरीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes

नाम मोहब्बत काम राजकुमारी की हत्या, वजह की पेड मोबाइल को...

पति गिरफ्तार मोबाइल को लेकर हुए विवाद में लकड़ी के पट्टे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का पट्टा जब्त ...
Chhattisgarh
0
minutes

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चाँपा सहित...

जनप्रतिनिधियों एवं रेलवे अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में चाँपा स्टेशन में आयोजित हुआ समारोह यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और पर्यटन व आर्थिक...
Chhattisgarh
0
minutes

समर कैंप मनोरंजन नही ,बच्चों के विकास का प्रभावी मंच –...

प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका द्वारा संचालित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने सीखे अनेक हुनर चांपा । ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes