कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की प्रगति की समीक्षा की..

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005

जांजगीर| कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जन्मेजय महोबे ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण  (एसआईआर) की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार 04 दिसम्बर  तक समस्त गणना पत्रकों के डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण किया जाना है।

कलेक्टर ने शहरी क्षेत्रों में नगर पालिका/नगर पंचायत द्वारा मुनादी कराने व ग्रामीण क्षेत्रों में कोटवारों के माध्यम से गणना पत्रक शीघ्र भरकर बीएलओ को जमा कराने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने सभी मतदाताओं को सूचित करने कहा कि वे अपना गणना पत्र शीघ्र भरकर बीएलओ के पास अथवा तहसील द्वारा निर्धारित क्लस्टर में जमा करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बीएलओ के साथ नियुक्त वॉलंटियरों के अलावा सीएससी ऑपरेटर, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानीन, एनसीसी व एनएसएस से भी आवश्यक सहयोग लेकर डिजिटाइजेशन कार्य में प्रगति सुनिश्चित की जाए।
कलेक्टर ने कहा कि प्रथम चरण में बीएलओ प्रतिदिन प्रातः से दोपहर 3 बजे तक घर-घर जाकर गणना पत्रक एकत्रित करें तथा द्वितीय चरण में वे तहसील द्वारा चिन्हांकित मतदान केन्द्रों/क्लस्टरों में जाकर प्रतिदिन गणना पत्रकों का डिजिटाइजेशन करें। उन्होंने तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को इसकी सतत निगरानी के निर्देश दिए गए। गणना पत्रक प्राप्ति हेतु निर्धारित स्थानों पर आवश्यक स्टाफ की व्यवस्था कर हेल्पडेस्क स्थापित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। जो मतदाता स्वयं जाकर गणना पत्र जमा करना चाहें, उनके लिए ग्राम पंचायत भवन, वार्ड क्लस्टर तथा निकाय कार्यालयों में स्टाफ तैनात कर पुरानी मतदाता सूची (2003) का मिलान कर पावती प्रदान की जाएगी। कलेक्टर ने यह भी कहा कि जिन मतदान केन्द्रों में डिजिटाइजेशन कार्य अभी प्रारम्भ नहीं हुआ है, वहाँ के बूथ लेवल अधिकारियों को तहसील स्तर पर तत्काल डिजिटाइजेशन शुरू करने सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी  ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Latest

अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त, विभिन्न थानों में सुपुर्द कलेक्टर के निर्देश पर सतत कार्रवाई, दोषियों पर विधिसम्मत प्रकरण दर्ज रायगढ़। जिले में...
Raigarh
0
minutes

ओवरटेक करने के प्रयास में भिड़े हाइवा और ट्रेलर, लगी आग...

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बड़ी घटना घटित हुई है। जिसमें एक हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत हो गई। इससे केबिन...
Raigarh
0
minutes

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में हुआ विज्ञान मेला का आयोजन

  चांपा । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में विज्ञान मेला का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत, बीआरसी हीरेंद्र बेहार, संकुल प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी,संकुल...
Janjgir - Champa
0
minutes

जिले के 1,18,927 किसानों के खातो में पहुंची 450 करोड़ 85...

जिले के सभी विकासखंडों में वृहद किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन जांजगीर-चांपा । होली पर्व से पहले प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते...
Janjgir - Champa
0
minutes
error: Content is protected !!