कांग्रेसियों के आगे लाचार प्रशासन: राज्य और नगर में भाजपा की सरकार फिर भी नपा में ताला लगाने में कामयाब रहे कांग्रेस

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005
नगर पालिका के मेन गेट पर ताला बंद कर धरने पर बैठे विधायक व अन्य कांग्रेसी

0 नगरपालिका भ्रष्टाचार और नगर विकास में उदासीनता का आरोप
0 कांग्रेसजनों की जन आक्रोश रैली

जांजगीर । कांग्रेस द्वारा बुधवार को नगर पालिका परिषद का घेराव किया गया कांग्रेस की व्यापक तैयारी के बीच स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से लाचार नजर आया प्रदेश और शहर में सरकार भाजपा के होने के बाद भी प्रदेश की और नगर की सत्ता से बाहर कांग्रेसियों ने नगर पालिका के मेन गेट में ताला जड़ दिया और गेट के सामने ही स्थानीय विधायक व्यास कश्यप के नेतृत्व में धरने पर बैठ गए

धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक व्यास कश्यप में आरोप लगाया कि आठ माह पूर्व पालिका में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के बाद से ही
नगरपालिका कार्यालय विष्णुभोग और देवा भोग का प्रमुख अड्डा बन चुका है । नगर के किसी भी मोहल्ले
में पूर्ववर्ती सरकार द्वारा स्वीकृत कार्यों के अतिरिक्त कोई भी नया विकास कार्य की एक भी ईंट नहीं रखी
गयी है लेकिन नगरपालिका कार्यालय में कोई भी कार्य बिना विष्णु भोग और देवा भोग को दिये बगैर कराया जाना संभव नहीं है । उन्होंने आगे कहा कि नगर भाजपा नेताओं के संरक्षण में पालिका प्रशासन
बेलगाम हो चुका है । जनहित और जन समस्याओं से जुड़े मामलों के प्रति उदासीन बना हुआ है । आज भी पालिका द्वारा राज्य शासन द्वारा स्वीकृत 2.5 करोड़ के निर्माण कार्य का प्रस्ताव महिनों बीत जाने के
बाद भी स्वीकृति के लिए नहीं भेजा गया है ।

कचहरी चौक से निकाली आक्रोश रैली

दोपहर 12 बजे से सैकड़ों की तादात में उपस्थित नगर के विभिन्न वार्डों से पहुंचे लोगों के साथ कचहरी चौक से पैदल मार्च करते हुए नगरपालिका कार्यालय पहुंच
कर भारी संख्या में पुलिस बल की उपस्थिति के बीच नगरपालिका कार्यालय का घेराव कर नगरपालिका कार्यालय में तालाबंदी कर जम कर नारेबाजी की

ये आरोप लगाए कांग्रेसियों ने

0 पालिका में अध्यक्ष, अधिकारी और
ठेकेदारों की मिली भगत से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए गणवेश खरीदी, हमर चौपाटी निर्माण कार्य में
अनियमितता की जांच, एक पेड़ मां के नाम पर निकाली गयी राशि की जांच, बी डी एम गार्डन से पुराना
अस्पताल तक डिवाइडर में नगरपालिका कर्मचारियों से कराये गये रंग रोगन का भुगतान ठेकेदार के नाम
पर किये जाने जैसे व्यापक भ्रष्टाचार आरोपों की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही करने की मांग की गई

ज़ब से आई रेखा विकास का मुंह नहीं देखा
कांग्रेसियों ने नगर पालिका अध्यक्ष रेखा गढ़ेवाल को सीधा टारगेट किया, उनके कार्यकाल में नगर में विकास नहीं होने का आरोप लगाया जब से आई रेखा, विकास का मुंह नहीं देखा जैसे स्लोगन के साथ कोंग्रेसियो ने घेराव किया

प्रदर्शन के दौरान
जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष
रमेश पैगवार, उपाध्यक्ष रफीक सिद्दिकी, नेता प्रतिपक्ष प्रिंस शर्मा, विवेक सिंह सिसोदिया, हेमलता राठौर, गिरधारी यादव, मुस्कान परवीन, वर्षा सिंह
राजपूत, मनोरमा पाटेकर, भोलू मितेश यादव, परमेश्वर निर्मले, आकाश तिवारी, महेन्द्र कश्यप, सौरभ सिंह,
धीरज सिंह बैस, राजा खान, डॉ. शरीफ, विजय गढ़ेवाल, संतोष बोबई, चन्द्रप्रकाश ओग्रे भाकू, मिथुन राठौर,
बबला महाराज, शांतिलाल साहू, अनिल चौरसिया, महेश खरे, दीपक गुड्डा राज आसना, नरसिम्हा यादव,
महेतरू यादव, संध्या निर्मलकर, लक्ष्मी महंत, रजनी सूर्यवंशी, केसर विश्वकर्मा, संस्कार राठौर, अंशु यादव,
सुनीता साहू, सत्यभामा टंडन, संतोषी धीवर, चम्पा प्रधान, रवि सूर्यवंशी, पवन कहरा, अतिक कुरैशी, नंदू
यादव, गोलू गढ़ेवाल सहित सैकड़ों की तादात में कांग्रेसजन उपस्थित थे ।

Latest

अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त, विभिन्न थानों में सुपुर्द कलेक्टर के निर्देश पर सतत कार्रवाई, दोषियों पर विधिसम्मत प्रकरण दर्ज रायगढ़। जिले में...
Raigarh
0
minutes

ओवरटेक करने के प्रयास में भिड़े हाइवा और ट्रेलर, लगी आग...

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बड़ी घटना घटित हुई है। जिसमें एक हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत हो गई। इससे केबिन...
Raigarh
0
minutes

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में हुआ विज्ञान मेला का आयोजन

  चांपा । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में विज्ञान मेला का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत, बीआरसी हीरेंद्र बेहार, संकुल प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी,संकुल...
Janjgir - Champa
0
minutes

जिले के 1,18,927 किसानों के खातो में पहुंची 450 करोड़ 85...

जिले के सभी विकासखंडों में वृहद किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन जांजगीर-चांपा । होली पर्व से पहले प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते...
Janjgir - Champa
0
minutes
error: Content is protected !!