गृह मंत्री के दौरे के कारण खड़गिया में इंडिया गठबंधन के नेता तेजस्वी यादव की रैली को नहीं मिली अनुमति

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005

बिहार विधान सभा के चुनावी हलचल की कुछ खबरें
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की शनिवार को खगड़िया में रैली प्रस्तावित थी। देश के गृहमंत्री अमित शाह की भी शनिवार को ही खड़गिया, मुंगेर और बिहार शरीफ में आम सभा तय है, इसलिए जिला प्रशासन ने खड़गिया में प्रस्तावित तेजस्वी की रैली की अनुमति नहीं दी। गृहमंत्री अमित शाह का हेलिकॉप्टर उतरने के कारण अनुमति नहीं दी गई।
इस बीच तेजस्वी की खगड़िया में होने वाली रैली रद्द कर दी है। जिला प्रशासन ने गृह मंत्री अमित शाह के दौरे की वजह से उनके हेलिकॉप्टर को उतरने की परमिशन नहीं दी।
एनडीए का सीएम नीतिश नहीं होंगे, पीएम ने चेहरे पर नहीं की बात
24 अक्टूबर को समस्तीपुर में पहली चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 45 मिनट भाषण दिया। उन्होंने एक बार भी प्रदेश में सीएम फेस को लेकर चर्चा नहीं की। हर बार एनडीए सरकार बनाने की बातें कही, जबकि पांच साल पहले हुए चुनाव 2020 में अबकी बार नीतीश की अगुआई वाली सरकार ये नारा हुआ करता था एनडीए का। पीएम मोदी ने सासाराम में पहली चुनावी रैली में कहा था- नीतीश कुमार की अगुआई में सरकार बनाना जरूरी है। मोतिहारी की भी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश को फिर से मुख्यमंत्री बनाने की बात भी कही थी।
समस्तीपुर में चिराग को भाषण देने से रोका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को समस्तीपुर से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की। इस दौरान मंच से अनाउंसर ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को भाषण देने के लिए बुलाया
तभी प्रधानमंत्री ने पास बैठे नीतीश कुमार की ओर इशारा किया। इसके तुरंत बाद अनाउंसर ने CM नीतीश कुमार को भाषण देने के लिए बुलाया। चिराग को दोबारा भाषण देने के लिए नहीं कहा गया।
तेजस्वी का तंज कहा- जब लालूजी मोदी से नहीं डरते तो क्या उनका बेटा डरेगा
महागठबंधन का मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित होने के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सहरसा में एक रैली में तेजस्वी ने कहा कि गुजरात के दो लोग बिहार को चलाने की कोशिश कर रहे हैं। मोदीजी गुजरात में फैक्ट्री लगाएंगे, बिहार में जीत चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं होने वाला है। हम बिहारी हैं, हम बाहरियों से नहीं डरते। अगर लालूजी मोदी से नहीं डरते, तो क्या उनका बेटा डरेगा?

Latest

अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त, विभिन्न थानों में सुपुर्द कलेक्टर के निर्देश पर सतत कार्रवाई, दोषियों पर विधिसम्मत प्रकरण दर्ज रायगढ़। जिले में...
Raigarh
0
minutes

ओवरटेक करने के प्रयास में भिड़े हाइवा और ट्रेलर, लगी आग...

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बड़ी घटना घटित हुई है। जिसमें एक हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत हो गई। इससे केबिन...
Raigarh
0
minutes

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में हुआ विज्ञान मेला का आयोजन

  चांपा । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में विज्ञान मेला का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत, बीआरसी हीरेंद्र बेहार, संकुल प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी,संकुल...
Janjgir - Champa
0
minutes

जिले के 1,18,927 किसानों के खातो में पहुंची 450 करोड़ 85...

जिले के सभी विकासखंडों में वृहद किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन जांजगीर-चांपा । होली पर्व से पहले प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते...
Janjgir - Champa
0
minutes
error: Content is protected !!