- एसपी ने जिला दंडाधिकारी को भेजा प्रस्ताव
जांजगीर। गौ तस्करी करने वाले आदतन निगरानी बदमाश रमेश यादव जिलाबदर होगा। रमेश यादव के विरूद्ध जिला बदर की कार्यवाही के लिए विस्तृत प्रतिवेदन भेजा गया है।

आपको बता दें रमेश यादव 43 साल निवासी धरदेई थाना शिवरीनारायण का निवासी है जिसके विरूद्ध अलग-अलग धाराओं के तहत कुल 06 अपराधिक प्रकरण जिसमें चोरी, पशु तस्करी करने एवं जान से मारने की धमकी देने संबंधी मामला दर्ज है।
वर्ष 2017 में गोवंश तस्करी में सक्रिय भूमिका
रमेश यादव को पिछले कई वर्षों से जांजगीर–चाम्पा एवं सारंगढ़ –बिलाईगढ़ जिले क्षेत्र में गौवंश की अवैध तस्करी में सक्रिय रूप से शामिल पाया गया है। पुलिस द्वारा बार–बार कार्रवाई किए जाने के बावजूद भी आरोपी अपनी प्रवृत्ति में कोई बदलाव नहीं लाया।
दअरसल इसकी गतिविधियों से गौ- सेवकों में असंतोष आम नागरिकों में भय धार्मिक भावनाओं को ठेस एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति कमजोर होने की संभावना पर आदतन निगरानी बदमाश के विरुद्ध जिला बदर की सख्त कार्रवाई हेतु विस्तृत प्रतिवेदन तैयार किया गया है।
अब इस आदतन बदमाश का जिला बदर की कार्यवाही हेतु विस्तृत प्रतिवेदन माननीय जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर जांजगीर -चाम्पा को भेजा गया है।





