छत्तीसगढ़ पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने वाला देश का 18वां राज्य होगा: अब 1 जनवरी से रायपुर में लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
  • छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए भोपाल-इंदौर पैटर्न को अधिक उपयुक्त पाया गया

रायपुर | रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली 1 जनवरी 2026 से लागू हो जाएगी।  सरकार ने मध्यप्रदेश के फॉर्मूले को सबसे उपयुक्त माना है। चूंकि छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में सारे नियम-कानून एक जैसे हैं, इस कारण यहां के लिए मध्यप्रदेश की कमिश्नर प्रणाली के ज्यादातर प्रावधान यहां लागू किए जाएंगे। कुछ प्रावधान अन्य राज्यों के भी लिए जा सकते हैं। रायपुर में कमिश्नर प्रणाली के लिए ओडिशा, महाराष्ट्र, हैदराबाद, राजस्थान, कोलकाता और दिल्ली की कमिश्नरी का भी अध्ययन किया गया है, लेकिन छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए भोपाल-इंदौर पैटर्न को अधिक उपयुक्त पाया गया है।पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने वाला छत्तीसगढ़ देश का 18वां राज्य होगा। फिलहाल यहां रायपुर में ही यह सिस्टम लागू किया जाएगा। उसके बाद अन्य शहरों दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर में इसका विस्तार किया जाएगा।

⇒ पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने से पुलिस को मिलेंगे अधिकार 

  1. शांति व्यवस्था भंग होने पर कर्फ्यू लगाने का।
  2. कलेक्टर की बजाय धरना प्रदर्शन की अनुमति कमिश्नर दे पाएंगे।
  3. प्रतिबंधात्मक धारा 144 लागू करने का।
  4. अपराधियों को जिलाबदर करने का।
  5. शस्त्र अधिनियम के तहत लाइसेंस जारी करने का।
  6. लाइसेंस निरस्त करने का।
  7. सिनेमाघर, पब-बार, रेस्टोरेंट में कार्रवाई का।
  8. गुंडा एक्ट या राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) जैसी धाराएं लगाने का।
  9. दंगे में बल प्रयोग और जमीन विवाद सुलझाने तक के निर्णय का।

Latest

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes

नाम मोहब्बत काम राजकुमारी की हत्या, वजह की पेड मोबाइल को...

पति गिरफ्तार मोबाइल को लेकर हुए विवाद में लकड़ी के पट्टे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का पट्टा जब्त ...
Chhattisgarh
0
minutes

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चाँपा सहित...

जनप्रतिनिधियों एवं रेलवे अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में चाँपा स्टेशन में आयोजित हुआ समारोह यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और पर्यटन व आर्थिक...
Chhattisgarh
0
minutes

समर कैंप मनोरंजन नही ,बच्चों के विकास का प्रभावी मंच –...

प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका द्वारा संचालित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने सीखे अनेक हुनर चांपा । ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes