कंप्यूटर आधारित गणित आधुनिक तकनीक का आधार : डॉ. पटेल राष्ट्रीय गणित दिवस पर टीसीएल कालेज में व्याख्यान

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

जांजगीर। छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर शासकीय टीसीएल महाविद्यालय जांजगीर में आईक्यूएसी एवं गणित विभाग के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी कम्युनिकेशन तथा डीएसटी भारत सरकार के सहयोग से राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया।
प्राचार्य डॉ डी आर लहरे के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शासकीय मदनलाल शुक्ल महाविद्यालय सीपत के प्राध्यापक डॉ. आर.एन. पटेल एवं शासकीय क्रांतिकुमार भारतीय महाविद्यालय सक्ती के सहायक प्राध्यापक सोमेश कुमार घितोड़े रहे। दोनों वक्ताओं ने कंप्यूटर आधारित गणित पर व्याख्यान दिया।

डॉ. आर.एन. पटेल ने कहा कि गणित जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उपयोगी है। उन्होंने कंप्यूटर आधारित गणित, गणित के जादुई अंक एवं रोचक तथ्यों को पीपीटी के माध्यम से समझाया। डॉ. सोमेश कुमार घितोड़े ने एल्गोरिद्म तथा कंप्यूटर, विमान, भवन निर्माण आदि क्षेत्रों में गणित की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. आर.जी. खूंटे ने आयोजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि राष्ट्रीय गणित दिवस कब से मनाया जा रहा है तथा विद्यार्थियों से व्याख्यान का लाभ लेने का आग्रह किया। डॉ. एम.आर. बंजारे ने जीवन के विविध क्षेत्रों में गणित की व्यापकता बताते हुए व्याख्यान को उपयोगी बताया तथा वक्ताओं का परिचय दिया।

डॉ. सीमा देवांगन ने कंप्यूटर में गणित की उपयोगिता को विभिन्न क्षेत्रों में पीपीटी के माध्यम से प्रदर्शित किया और कहा कि कंप्यूटर के लिए गणित आधार है। इस दौरान वाद-विवाद, रंगोली, क्विज, भाषण, बुके निर्माण, पोस्टर प्रदर्शनी तथा साइंस एवं टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा स्मृतिचिन्ह एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. कोमल शुक्ला ने किया तथा आभार प्रदर्शन ग्रंथपाल ओ.पी. सिंह ने किया। कार्यक्रम में डॉ पीके सिंह,डॉ. एस.के. मधुकर, डॉ. मंजूलता कश्यप, डॉ. अभय सिन्हा, आर.के. चंद्रा, राजेश दुबे, पूनम थवाईत, ग्रंथपाल धनेश्वरी पटेल, ज्योत्सना लदेर, ऋचा शर्मा, अपर्णा राठौर सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Latest

भूमि विवाद में दम्पती की हत्याकर जलाया , 72 घंटे में...

रायगढ़, 18 जुलाई। धरमजयगढ़ पुलिस ने ग्राम क्रोंधा में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस का 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो सगे...
Chhattisgarh
0
minutes

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes

नाम मोहब्बत काम राजकुमारी की हत्या, वजह की पेड मोबाइल को...

पति गिरफ्तार मोबाइल को लेकर हुए विवाद में लकड़ी के पट्टे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का पट्टा जब्त ...
Chhattisgarh
0
minutes

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चाँपा सहित...

जनप्रतिनिधियों एवं रेलवे अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में चाँपा स्टेशन में आयोजित हुआ समारोह यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और पर्यटन व आर्थिक...
Chhattisgarh
0
minutes