जांजगीर/ छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर आज खुशियों की नई सौगात मिली। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करकमलों से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पूरे प्रदेश के 3 लाख 51 हजार से अधिक हितग्राहियों को सामूहिक गृह किया। जांजगीर-चांपा जिले में भी इस कार्यक्रम के तहत 15 हजार से अधिक परिवारों ने अपने सपनों के घर में प्रवेश किया।
कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत में यह आयोजन उत्सव की तरह मनाया गया। नवनिर्मित घरों में रंगोली, दीप प्रज्ज्वलन और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गृह प्रवेश किया गया। प्रत्येक हितग्राही को खुशियों की चाबी सौंपी गई। जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 15 हजार आवासों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। यह आयोजन न केवल छत्तीसगढ़ की 25वीं वर्षगांठ को यादगार बना गया, बल्कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को भी साकार कर गया।
छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव जिले के 15 हजार से अधिक हितग्राहियों को कराया गया गृह प्रवेश….
Latest

अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई
एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त, विभिन्न थानों में सुपुर्द
कलेक्टर के निर्देश पर सतत कार्रवाई, दोषियों पर विधिसम्मत प्रकरण दर्ज
रायगढ़। जिले में...
0
minutes

ओवरटेक करने के प्रयास में भिड़े हाइवा और ट्रेलर, लगी आग...
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बड़ी घटना घटित हुई है। जिसमें एक हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत हो गई। इससे केबिन...
0
minutes

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में हुआ विज्ञान मेला का आयोजन
चांपा । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में विज्ञान मेला का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत, बीआरसी हीरेंद्र बेहार, संकुल प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी,संकुल...
0
minutes

जिले के 1,18,927 किसानों के खातो में पहुंची 450 करोड़ 85...
जिले के सभी विकासखंडों में वृहद किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन
जांजगीर-चांपा । होली पर्व से पहले प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते...
0
minutes

