जिला पंचायत सीईओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के कार्यों का किया निरीक्षण

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
  • ग्राम पंचायत सोठीं एवं पिपरदा में अप्रारंभ एवं अपूर्ण आवासों का विशेष निरीक्षण 

जांजगीर\ समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे द्वारा जनपद पंचायत बम्हनीडीह अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर निर्माणाधीन एवं अपूर्ण प्रधानमंत्री आवासों तथा संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत सोठीं एवं पिपरदा में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत अप्रारंभ एवं अपूर्ण आवासों का विशेष निरीक्षण किया गया। सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को ऐसे सभी आवासों को शीघ्र प्रारंभ एवं पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

साथ ही उन्होंने प्रत्येक आवास में रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं सोख्ता गड्ढा अनिवार्य रूप से निर्माण कराने पर जोर दिया, जिससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिल सके। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों की प्रगति का स्थल पर जाकर जायजा लिया तथा हितग्राहियों से सीधे संवाद कर निर्माण की स्थिति, गुणवत्ता एवं मजदूरी भुगतान की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी पात्र हितग्राहियों को 90 दिवस की अकुशल श्रमिक मजदूरी का लाभ अनिवार्य रूप से प्रदान किया जाए तथा आवास निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए।

सीईओ रावटे ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केवल भवन निर्माण तक सीमित न रहे, बल्कि इससे जुड़ी रोजगार एवं आजीविका के अवसर भी हितग्राहियों तक सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने मांग के आधार पर तकनीकी मापदंडों के अनुरूप आजीविका डबरी निर्माण कराए जाने तथा इसके माध्यम से हितग्राहियों के लिए आजीविका संवर्धन योजना तैयार कर प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सीईओ ने प्रत्येक माह की 7 तारीख को आयोजित रोजगार दिवस एवं आवास दिवस के अवसर पर हितग्राहियों से क्यूआर कोड स्कैन कराते हुए शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि लोग योजनाओं के प्रति जागरूक होकर उनका अधिकतम लाभ ले सकें। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत सीईओ प्रज्ञा यादव सहित जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest

समर कैंप मनोरंजन नही ,बच्चों के विकास का प्रभावी मंच –...

प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका द्वारा संचालित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने सीखे अनेक हुनर चांपा । ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes

कौशल विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान और आधारभूत सुविधाएं विश्वविद्यालय की प्राथमिकता...

रायगढ़ l शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ की अधोसंरचना, शोध, नवाचार व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में कुलाधिपति एवं राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री...
Raigarh
0
minutes

मुस्लिम युवक ने मंदिर में हिन्दू महिला से की शादी, आरोपी...

 इससे पहले 6 साल से एक अन्य युवती से था रिलेशनशीप में, दोनों महिलाएं पहुंची एसपी कार्यालय रायगढ़  महिला के बच्चों ने निकाला...
Raigarh
0
minutes

बम्हनीडीह में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस चारों खाने चित !

महंत-अग्रवाल की रणनीति ध्वस्त बम्हनीडीह, जांजगीर-चांपा। नगर पंचायत बम्हनीडीह चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐसा प्रदर्शन किया है जिसने स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व से...
Janjgir - Champa
0
minutes