जिले के 16 हज़ार युवतियों को लगाया जाएगा सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीका

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.
  • जिले में राष्ट्रीय टीकाकरण के अवसर पर सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उद्देश्य से एचपीव्ही वैक्सीन अभियान का हुआ शुभारंभ
  • एचपीव्ही टीकाकरण अभियान के तहत कलेक्टर ने टीका लगवाने वाली बालिकाओं को दिया प्रमाण पत्र

जांजगीर। राष्ट्रीय टीकाकरण के अवसर पर गर्भाशय के मुख के कैंसर (सर्वाइकल कैंसर) से बचाव के उद्देश्य से जिले में मानव पैपिलोमा वायरस (एचपीव्ही) से बचाव के लिए विशेष टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। इसके तहत कलेक्टर जन्मेजय महोबे की उपस्थिति में आज जिला चिकित्सालय जांजगीर-चांपा में एचपीव्ही टीकाकरण किया गया।

इस दौरान बालिकाओं को एचपीव्ही वैक्सीन लगाई गई तथा उन्हें टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई एवं कलेक्टर ने प्रमाण पत्र का वितरण किया। कलेक्टर ने कहा कि यह टीकाकरण अभियान यह टीकाकरण महिलाओं में होने वाले गर्भाशय के मुख के कैंसर (सर्वाइकल कैंसर) से बचाव के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत जिले की लगभग 16,000 बालिकाओं को एचपीव्ही वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रविवार एवं शासकीय अवकाश को छोड़कर नियमित रूप से किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि एचपीव्ही वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है, शासकीय अस्पतालों में यह टीका बालिकाओं को केवल एक बार लगाया जाएगा, जो पूर्णतः निःशुल्क है। टीकाकरण के लिए बालिकाओं को अपने अभिभावक के साथ जिला चिकित्सालय आना आवश्यक है। साथ ही आयु सत्यापन के लिए आधार कार्ड अथवा जन्म प्रमाण पत्र तथा पंजीयन हेतु अभिभावक का मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य होगा।

कलेक्टर महोबे ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी 14 वर्ष की बालिकाओं को एचपीव्ही वैक्सीन लगवाकर उन्हें सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित बनाने में सहयोग करें। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ अनिता श्रीवास्तव, सिविल सर्जन डॉ एस कुजुर सहित चिकित्सकगण व संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Latest

20 अप्रैल तक मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजनांतर्गत आवेदन आमंत्रित

जांजगीर। संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंतर्गत मई 2026 में राज्य में वृहद कन्या विवाह समारोह...
Janjgir - Champa
0
minutes

जांजगीर के दो पार्षदों ने दी पालिका को आग लगाने की...

वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद सुनील कश्यप और 24 के पार्षद अजीत गढ़वाल पर आरोप  सीएमओ ने कोतवाली में दी लिखित शिकायत  जांजगीर नैला नगर पालिका...
Chhattisgarh
0
minutes

परेशानियों का सफ़र आज से, 18 तक नहीं चलेंगीं ये...

  *अकलतरा स्टेशन में रिमोडलिंग व चौथी लाइन  कनेक्टिविटी कार्य हेतु कुछ गाड़ियों का परिचालन रहेगा प्रभावित ।* बिलासपुर :- हावड़ा-मुंबई मुख्य लाइन पर स्थित दक्षिण पूर्व...
Bilaspur
0
minutes

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ में अत्याधुनिक स्मार्ट पंजीयन कार्यालय...

  *वित्त मंत्री ने कहा:- राज्य शासन की सुशासन नीति से नागरिकों को मिलेगी तेज व पारदर्शी सेवा* *नागरिकों को मिलेगा बेहतर अनुभव, सुशासन और पारदर्शिता...
Chhattisgarh
0
minutes