राजकीय सर्जिकल कॉन्फ्रेंस में डॉ. शुभम गुप्ता हुए सम्मानित

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.

जांजगीर-चांपा। बीते दिनों 15 मार्च को राजकीय सर्जिकल कॉन्फ्रेंस 2026 का आयोजन किया गया। यह कॉन्फ्रेंस एशोसिएशन ऑफ सर्जन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में संपन्न हुई, जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ से प्रख्यात सर्जन एवं विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

कॉन्फ्रेंस में देश के विभिन्न राज्यों से आए नामचीन संस्थानों के वरिष्ठ सर्जन एवं प्रोफेसर मुख्य अतिथि एवं गेस्ट स्पीकर के रूप में शामिल हुए। इनमें के. ई. एम. हॉस्पिटल, कानपुर मेडिकल कॉलेज तथा सावंगी मेडिकल कॉलेज, वर्धा के सुप्रसिद्ध सर्जन शामिल रहे।

सम्मेलन के दौरान आधुनिक सर्जिकल तकनीकों, लेप्रोस्कोपिक सर्जरी और लेज़र सर्जरी जैसे विषयों पर विस्तृत वैज्ञानिक सत्र आयोजित किए गए।
इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में जांजगीर-चांपा जिले के प्रख्यात सर्जन स्वर्गीय डॉ. एस. पी. गुप्ता के सुपुत्र डॉ. शुभम गुप्ता को विशेष आमंत्रण पर वक्तव्य देने का अवसर मिला। डॉ. गुप्ता गुदा रोग विशेषज्ञ एवं लेज़र सर्जन हैं। उन्होंने भगंदर (फिस्टुला) एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी विषय पर अपने अनुभव और आधुनिक उपचार पद्धतियों को साझा किया, जिसे विशेषज्ञों एवं विद्यार्थियों ने सराहा।

डॉ. शुभम गुप्ता को उनके उत्कृष्ट सर्जिकल कार्य और वैज्ञानिक प्रस्तुति के लिए सम्मानित भी किया गया। इस सम्मेलन में वे सबसे कम उम्र के लेज़र सर्जन रहे, जिन्हें दो स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि को जांजगीर-चांपा जिले के लिए हर्ष और गर्व का विषय बताया जा रहा है।
सम्मेलन में उपस्थित सर्जनों और विशेषज्ञों ने डॉ. गुप्ता के कार्य की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Latest

सिकल सेल की दी गई जानकारी

जांजगीर। जिले के अग्रणी महाविद्यालय शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में सी कॉस्ट के प्रयोजन में प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा sickle cell anemia and use...
Janjgir - Champa
0
minutes

कोसला में बनेगा महतारी सदन और हायर सेकंडरी स्कूल के लिए...

कोसला गांव के चौपाल में दिखी मुख्यमंत्री की सादगी और संवेदनशीलता *पीपल के पेड़ तले खाट पर बैठकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद: समस्याएं सुनीं...
Bhilai
0
minutes

CM साय और वित्त मंत्री OP चौधरी पहुंचे कोसला, माता कौशल्या...

*माता कौशल्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की* रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत...
Bhilai
0
minutes

कलेक्टर पहुंचे उन्नतिशील किसान के खेत, नवाचार अपनाने किसानों को किया...

*पारंपरिक खेती छोड़ वैकल्पिक फसलों से दोगुनी-तीन गुनी आय, कलेक्टर ने की सराहना* *आम, खीरा, लौकी, कटहल, नींबू, एप्पल बेर, काली मिर्च,...
Business
0
minutes