जांजगीर। यह सप्ताह 14 नवंबर से 20 नवंबर तक चलेगा , बाल सुरक्षा सप्ताह का उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान प्रतिभावन छात्र/छात्राओं का सम्मान किया गया। यह सप्ताह 14 नवंबर से 20 नवंबर तक चलेगा..

आज दिनांक को पुलिस लाइन जांजगीर में बाल सुरक्षा सप्ताह का उद्घाटन किया गया जिसमें रेखा गढ़ेवाल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला, DSP कविता ठाकुर, CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, DSP अजाक सतरूपा तरम एवं तानिया अनुरागी पांडेय, संगीता पांडेय, लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल काउंसलर परिवार परामर्श केंद्र जांजगीर उपस्थित रहे।
⇒ बाल सुरक्षा सप्ताह में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
प्रथम दिवस..
14 नवंबर उद्घाटन समारोह, बच्चों का सम्मान..
द्वितीय दिवस..
15 नवंबर स्कूलों में गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट, साइबर सुरक्षा की जानकारी..
तृतीय दिवस..
16 नवंबर सार्वजनिक क्षेत्र में मानव तस्करी, बाल विवाह, बाल श्रम की जानकारी..
चतुर्थ दिवस..
17 नवंबर बच्चो का पुलिस थाना/चौकी का भ्रमण, पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी..
पंचम दिवस..
18 नवंबर बाल देखरेख संस्थानों में गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट की जानकारी..






