जी राम जी अब केवल सपना नहीं संकल्प है विकसित भारत का – भूपेन्द्र सवन्नी

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005

जांजगीर। भाजपा कार्यालय जांजगीर पहुंचे विधानसभा प्रभारी भूपेन्द्र सवन्नी उक्त बातें बोल रहे थे उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार की नई योजना “जी राम जी ” पूर्व मे संचालित मनरेगा की तमाम विसंगतियो को दुर करने वाली योजना है जो भारत के वर्तमान विकास एजेंडे और सांस्कृतिक पुनरुत्थान के गहरे संबंध को दर्शाता है।

हाल के घटनाक्रमों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुसार, इसके मुख्य पहलू विकसित भारत – जी राम जी विधेयक दिसंबर 2025 में संसद में पारित यह अधिनियम विकसित भारत ग्रामीण रोजगार आजीविका योजना पुरानी मनरेगा का एक उन्नत मॉडल है।

सशक्त गांव, समृद्ध भारत: ‘जी राम जी’ का लक्ष्य ग्रामीण भारत में दीर्घकालिक और टिकाऊ रोजगार, आत्मनिर्भरता और आधुनिक शासन प्रणाली सुनिश्चित करना है।
रामराज्य का संकल्प: यह अवधारणा ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के साथ सुशासन पर आधारित है, जहां “कोई गरीब या दुखी न हो”।

सांस्कृतिक और आर्थिक एकता: राम मंदिर के ध्वाजारोहण (नवंबर 2025) के संदर्भ में, ‘राम से राष्ट्र’ के विचार को 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प से जोड़ा गया है।

“जी राम जी” का मतलब सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत को विकसित बनाकर ‘रामराज्य’ (न्याय और समृद्धि) के सपनों को हकीकत में बदलना है उक्त कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल आशुतोष गोस्वामी लक्ष्मी देवांगन कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह जिला प्रवक्ता विकास शर्मा नवागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष अर्चना देवांगन आई टी सेल संयोजक अनिल शर्मा मीरा पत्की मोहन यादव भुवनेश्वर साहु सनत पांडेय उमेश राठौर मंडल अध्यक्ष हितेश यादव संतोष थवाईत समर्थ सिंह विवेक सिंह साकेत तिवारी निरंजन कोसले रामेश्वर पटेल सनत पटेल राकेश रूपवानी नवीन राठौर नारायण देवांगन सुधीर झाझडिया विवेक शर्मा सोनु यादव गोलू दुबे प्रदीप राठौर सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे

Latest

फाइलेरिया उन्मूलन का संदेश: कलेक्टर ने स्वयं दवा खाकर नागरिकों को...

प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की निगरानी में दी जा रही है दवा, जिले में 28 फरवरी 2026 तक खिलाई जाएगी जांजगीर। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम...
Janjgir - Champa
0
minutes

कलेक्टर ने बैंकों में ऋण प्रकरणों के प्रस्ताव स्वीकृति में देरी...

अवैध रेत उत्खनन पर ग्राम निगरानी समिति बनाने के निर्देश, एसडीएम, तहसीलदार को देंगे सूचना धान खरीदी के दौरान पीवी में अनियमितता पाए...
Janjgir - Champa
0
minutes

उत्खनन प्रभावित पुरुंगा गांव में 28.51 लाख का उपस्वास्थ्य केंद्र और...

कलेक्टर में नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र भवन में इसी माह शिफ्ट करने और छाल सामुदायिक भवन का जन उपयोग के लिए शुरू करने के...
Raigarh
0
minutes

सट्टा खेलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6570 रूपये जप्त

आरोपी के विरूध्द धारा 6 छ0ग0 जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 के तहत की गई कार्यवाही जांजगीर। चांपा पुलिस को मुखबिर सूचना मिला कि शनि...
Janjgir - Champa
0
minutes
error: Content is protected !!