उत्खनन प्रभावित पुरुंगा गांव में 28.51 लाख का उपस्वास्थ्य केंद्र और छाल में 50 लाख का सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन तैयार

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

कलेक्टर में नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र भवन में इसी माह शिफ्ट करने और छाल सामुदायिक भवन का जन उपयोग के लिए शुरू करने के निर्देश दिए

कलेक्टर ने निरीक्षण कर संचालन व परिसर विकास के दिए अतिरिक्त कार्य योजना बनाने के निर्देश

रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड अंतर्गत सुदूर वनांचल ग्राम पुरुंगा को स्वास्थ्य और वनांचल के सबसे बड़े ग्राम छाल को सर्व सुविधायुक्त बुनियादी सुविधाओं की बड़ी सौगात मिली है। ग्राम पुरुंगा में 28 लाख 51 हजार रुपए की लागत से नया उपस्वास्थ्य केंद्र भवन बनकर तैयार हो गया है, वहीं ग्राम छाल में 50 लाख रुपए की लागत से सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन का निर्माण पूर्ण हो चुका है।

पुरुंगा ग्राम में नव निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र
ग्राम छाल में सर्व सुविधायुक्त सामुदायिक भवन

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी वनांचल क्षेत्र के भ्रमण के दौरान इन दोनों निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ग्राम पुरुंगा में नवनिर्मित उपस्वास्थ्य केंद्र भवन के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्देशित किया कि इसी माह से स्वास्थ्य केंद्र का सुव्यवस्थित संचालन शुरू किया जाए।

 

उन्होंने उपस्वास्थ्य केंद्र के निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि वनांचल क्षेत्र के ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर सहजता से उपलब्ध हो सकें।

वहीं ग्राम छाल में निर्मित सर्व सुविधायुक्त सामुदायिक भवन का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने इसे सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामूहिक कार्यक्रमों के लिए शीघ्र जन एवं सामाजिक उपयोग में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह भवन क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए बहुउद्देशीय गतिविधियों का केंद्र बनेगा।

उल्लेखनीय है कि यह सामुदायिक भवन मुख्यमंत्री घोषणा की पूर्ति योजना के तहत 50 लाख रूपए की लागत से निर्मित किया गया है। जनपद पंचायत धरमजयगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत छाल द्वारा इस कार्य को 30 दिसंबर 2025 को पूर्ण किया गया।

कलेक्टर ने भवन परिसर के समग्र विकास पर भी जोर देते हुए पंचायत की आय बढ़ाने के उद्देश्य से व्यवसायिक परिसर निर्माण हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही व्यवसायिक परिसर के सामने स्थित खाली मैदान के समतलीकरण एवं सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव तैयार करने को कहा, ताकि भविष्य में यह परिसर क्षेत्र के लिए एक सुव्यवस्थित गतिविधि केंद्र के रूप में विकसित हो सके।

दोनों ग्राम सुदूर वनांचल क्षेत्र में स्थित हैं, जहां इन आधारभूत संरचनाओं के निर्माण से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी।

निरीक्षण के दौरान धरमजयगढ़ एसडीएम प्रवीण भगत, कृषि एसडीओ प्रभास शंकर सिंह, तहसीलदार लोमस मिरी, जनपद सीईओ, छाल की सरपंच मालती राठिया एवं पुरुंगा के ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Latest

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता...

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां,...
Raigarh
0
minutes

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर जन्मेजय महोबे

हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: गुरु पूर्णिमा पर बनारी में 500 पौधों का रोपण, गुरुजनों का सम्मान जांजगीर-चांपा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण...
Janjgir - Champa
0
minutes

आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चुराया, खाते से निकालकर ऑनलाइन...

पैसा निकालने मोबाइल में मौजूद आधार नम्बर से आरोपी ने बनाया यूपीआई आईडी जांजगीर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा...
Janjgir - Champa
0
minutes

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप,...

  *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* *धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* *साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित...
Chhattisgarh
0
minutes