- महिला आरक्षक को निर्वस्त्र कर की मारपीट और घसीटा
तमनार। सीएचपी चौक, लिब्रा में धरना-प्रदर्शन के दौरान हिंसक हुए ग्रामीणों ने तमनार टी आई कमला पुशाम पर हमला किया था, इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा के लिए बुलाये गए महिला आरक्षक का अपहरण कर उसके साथ बर्बरता पूर्वक दुर्व्यवहार किया, उसके कपड़े फाड़े, उसे अर्धनग्न कर खेत में घसीटा, वह छोड़ने के लिए मिन्नतें करती रहीं लेकिन कलयुग के दुर्योधन और दुशासनो का कलेजा नहीं पिघला, पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें जमगांव से चार और झरना का एक आरोपी शामिल है, ये गांव उन चौदह गाँव में शामिल है, जो विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है
ये घटनाक्रम का वीडियो
पांच आरोपियों का वीडियो
पुलिस के अनुसार घटनाओं को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सख्त रुख अपनाया लिया है। महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट, बदसलूकी, अमानवीय, निंदनीय व्यवहार, कपड़ा फाड़ने और अभद्र व्यवहार एवं लूट की गंभीर घटना में शामिल पांच आरोपियों को रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार गहन पतासाजी की जा रही है।
इन आरोपियों को किया गया है गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में
1.मंगल राठिया, निवासी ग्राम आमगांव,
2.चिनेश खमारी, निवासी ग्राम आमगांव
3.प्रेमसिंह राठिया, निवासी ग्राम आमगांव
4.कीर्ति श्रीवास, निवासी ग्राम आमगांव
5.वनमाली राठिया, निवासी ग्राम झरना शामिल हैं।
ये आरोप हैं इन आरोपियों पर
रायगढ़ पुलिस के अनुसार आरोपियों द्वारा एक महिला आरक्षक पर जानलेवा हमला करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट, आपत्तिजनक कृत्य,अमानवीय और निंदनीय व्यवहार,
कपड़ा फाड़ने और अभद्र व्यवहार और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया।
इन धाराओं के तहत दर्ज है अपराध
उक्त गंभीर घटनाक्रम के आरोपियों के विरुद्ध धारा 109, 74, 76, 296, 351(2), 115 (2), 221, 132, 309(4), 309(6), 3(5) भा.न्या.सं. तथा आईटी एक्ट की धारा 67(ए) के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया है।
अब जिम्मेदारी से बच रहे आंदोलनकारी ग्रामीण
आर्थिक नाकेबंदी आंदोलन में 14 गाँव के ग्रामीण शामिल रहे इन्हीं 14 गाँव की महिलाओं ने खुले आम तमनार टीआई कमला पुशाम पर हमला किया जिससे वे घायल हो गईं थीं बेचारी हाथ जोड़ कर माफ़ी मांग रहीं थीं लेकिन किसी महिला का दिल नहीं पसीजा अब महिला आरक्षक के साथ हुई बर्बरता के बाद आंदोलन में शामिल गांव के लोग खुद को इस घटना से अलग बता कर बचने का प्रयास कर रहे हैं, पुलिस को इन दोनों मामले में शामिल प्रत्येक व्यक्ति की गिरफ़्तारी करनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह कानून और प्रशासन के जिम्मेदारों पर हमला करने से पहले 100 बार सोचे अन्यथा हर छोटे बड़े मामले का विरोध करने के लिए ऐसे ही तरीके अपनाने लगेंगे
वीडियो वीभत्स है फ़िर भी बर्बरता को दिखाना ज़रूरी है
घटना का वीडियो जो वायरल हुआ है
नोट : इस तरह की घटनाओं से मानवता शर्मसार होती है और यह नारी अस्मिता पर सीधा हमला है janjgirjunction.com ऐसी घटना का विरोध करता है और आरोपितों पर सख्त कार्रवाई की मांग करता है
साथ ही राजनीतिक दलों से निवेदन है कि वे ऐसे मामलों में मानवता के साथ रहें





