धनबाद को पछाड़ कर बिलासपुर मंडल बना नंबर 1, केवल 195 दिनों में 100 मिलियन टन माल लोड कर बनाया नया रिकॉर्ड

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005

भारतीय रेल के इतिहास में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

जांजगीर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल ने यह साबित कर दिया है कि वह भारतीय रेल की रीढ़ है। मंडल ने मात्र 195 दिनों में 100 मिलियन टन माल ढुलाई का अभूतपूर्व लक्ष्य हासिल कर भारतीय रेल के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड धनबाद मंडल के नाम था, जिसने 197 दिनों में यह उपलब्धि प्राप्त की थी, जबकि बिलासपुर मंडल का स्वयं का पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 203 दिनों में 100 मिलियन टनमाल  ढुलाई का था जिसे विगत वित्तीय वर्ष में किया गया था।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष बिलासपुर मंडल ने सबसे तेज गति से 100 मिलियन टन माल लोडिंग पूरी कर देश का प्रथम मंडल बनने का गौरव अर्जित किया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल ने पूरे मंडल के रेल कर्मयोगियों, लोको पायलटों, कॉमर्शियल एवं ऑपरेटिंग स्टाफ सहित सभी सहयोगी विभागों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता हमारी टीम भावना, समर्पण और सतत प्रयासों का परिणाम है। हम इसी ऊर्जा के साथ भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में अपना योगदान जारी रखेंगे।

Latest

सट्टा खेलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6570 रूपये जप्त

आरोपी के विरूध्द धारा 6 छ0ग0 जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 के तहत की गई कार्यवाही जांजगीर। चांपा पुलिस को मुखबिर सूचना मिला कि शनि...
Janjgir - Champa
0
minutes

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मिलीं जन-जन की शुभकामनाएं, जन्मदिन पर मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री ने जनता का आभार जताया, प्रदेश के विकास में निरंतर समर्पण का संकल्प दोहराया प्रोजेक्ट धड़कन, जिंदगी मुस्कुराएगी, दिव्य धुन बैंड और...
Chhattisgarh
0
minutes

जल अर्पण कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद राधेश्याम राठिया और कमलेश...

ग्राम तिलाईपाली के सरपंच को सौंपा गया जल संरक्षण और सामूहिक उपयोग का दायित्व लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जल अर्पण कार्यक्रम में...
Janjgir - Champa
0
minutes

जिलाबदर आदतन बदमाश रजत बम्हनीडीह में बेच रहा था गांजा

आरोपी के कब्जे से 4.744 किलो गांजा कीमती 2,40,000₹ का गांजा बरामद जांजगीर। जिले में होली पर्व की सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए...
Janjgir - Champa
0
minutes
error: Content is protected !!