धनबाद को पछाड़ कर बिलासपुर मंडल बना नंबर 1, केवल 195 दिनों में 100 मिलियन टन माल लोड कर बनाया नया रिकॉर्ड

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.

भारतीय रेल के इतिहास में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

जांजगीर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल ने यह साबित कर दिया है कि वह भारतीय रेल की रीढ़ है। मंडल ने मात्र 195 दिनों में 100 मिलियन टन माल ढुलाई का अभूतपूर्व लक्ष्य हासिल कर भारतीय रेल के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड धनबाद मंडल के नाम था, जिसने 197 दिनों में यह उपलब्धि प्राप्त की थी, जबकि बिलासपुर मंडल का स्वयं का पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 203 दिनों में 100 मिलियन टनमाल  ढुलाई का था जिसे विगत वित्तीय वर्ष में किया गया था।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष बिलासपुर मंडल ने सबसे तेज गति से 100 मिलियन टन माल लोडिंग पूरी कर देश का प्रथम मंडल बनने का गौरव अर्जित किया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल ने पूरे मंडल के रेल कर्मयोगियों, लोको पायलटों, कॉमर्शियल एवं ऑपरेटिंग स्टाफ सहित सभी सहयोगी विभागों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता हमारी टीम भावना, समर्पण और सतत प्रयासों का परिणाम है। हम इसी ऊर्जा के साथ भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में अपना योगदान जारी रखेंगे।

Latest

सिकल सेल की दी गई जानकारी

जांजगीर। जिले के अग्रणी महाविद्यालय शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में सी कॉस्ट के प्रयोजन में प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा sickle cell anemia and use...
Janjgir - Champa
0
minutes

कोसला में बनेगा महतारी सदन और हायर सेकंडरी स्कूल के लिए...

कोसला गांव के चौपाल में दिखी मुख्यमंत्री की सादगी और संवेदनशीलता *पीपल के पेड़ तले खाट पर बैठकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद: समस्याएं सुनीं...
Bhilai
0
minutes

CM साय और वित्त मंत्री OP चौधरी पहुंचे कोसला, माता कौशल्या...

*माता कौशल्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की* रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत...
Bhilai
0
minutes

कलेक्टर पहुंचे उन्नतिशील किसान के खेत, नवाचार अपनाने किसानों को किया...

*पारंपरिक खेती छोड़ वैकल्पिक फसलों से दोगुनी-तीन गुनी आय, कलेक्टर ने की सराहना* *आम, खीरा, लौकी, कटहल, नींबू, एप्पल बेर, काली मिर्च,...
Business
0
minutes