पीएम किसान सम्मान निधि: 22वीं किश्त हुइ जारी, जिले के 118890 किसानों के खाते में आई 23.91 करोड़ रूपए

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.

जांजगीर।  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आज देशभर के किसानों के खातों में 22वीं किस्त की राशि जारी की गई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने असम के गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीबीटी के माध्यम से पात्र किसानों के बैंक खातों में 18650 हजार करोड़ रुपए की राशि हस्तांतरित की गई।

इस अवसर पर जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय में कृषि विज्ञान केन्द्र जर्वे (च) जांजगीर में पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन किया। उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले के 118890 किसानों के डीबीटी बैंक खाते में 23.91 करोड़ रूपए अंतरित की गई है। इसके साथ ही जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में भी पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में कार्यक्रम का आयोजन कर लाइव प्रसारण देखा गया। किसानों ने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

कृषि विभाग के उप संचालक  राकेश कुमार शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बारे में विस्तृत जानकारी के साथ-साथ रबी फसलों में दलहन और तिलहन फसलों के क्षेत्र में विस्तार करने कहा। उन्होने जिले के किसानों को मिट्टी परीक्षण की जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ. के. डी. महन्त ने किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व और लाभ के बारे में जानकारी दी। साथ ही जीवामृत एवं बीजामृत बनाने की विधि और उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्यगण, जनपद सदस्यगण, कृषकगण,  गुलाब सिंह चंदेल, सरपंच जर्वे (च)  कमल कश्यप, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Latest

वेदांता हादसा अब तक 19 मौतें, 17 गंभीर, मृतकों के परिजन...

*घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद* *मृतकों के परिजनों से संपर्क एवं सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी* *स्वास्थ्य मंत्री भी निरंतर जिला प्रशासन के...
Chhattisgarh
0
minutes

छत्तीसगढ़ मंत्री परिषद की बैठक खत्म, यूनिफार्म सिविल कोड होगा लागू

1. मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ में Uniform Civil Code लागू करने के संबंध में Uniform Civil Code का प्रारूप तैयार करने के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश...
Uncategorized
0
minutes

राइस मिल व्यापारी चावल बेचने के नाम पर हुआ ठगी का...

  गिरफ्तार आरोपी ओम प्रकाश शर्मा पिता दीप लाल शर्मा निवासी बिहार जांजगीर *मामले का संक्षिप्त* विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी बांके बिहारी अग्रवाल प्रोपराइटर सुलोचना फूड...
Chhattisgarh
0
minutes

बिग ब्रेकिंग : sakti जिले के वेदांता पावर प्लांट में बायलर...

छत्तीसगढ़ के sakti जिले से बड़ी खबर Sakti जिले में संचालित वेदांता पॉवर प्लांट में मंगलवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया इस प्लांट में...
Chhattisgarh
0
minutes