फ्लाई ऐश डंपिंग में अनियमितता : मेसर्स आरकेएम पॉवरजेन प्राइवेट लिमिटेड पर 20 हजार रुपये प्रतिदिन पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति की गई अधिरोपित

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005

सक्ती।  ग्राम पंचायत मसानियाकला के आश्रित ग्राम मसानियाखुर्द में अवैध राखड़ डंपिंग की शिकायत पाए जाने पर कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में त्वरित कार्यवाही की गई है। कलेक्टर  तोपनो द्वारा इस संबंध में शिकायत प्राप्त होने पर सक्ती एसडीएम  अरुण कुमार सोम को इस पर तत्काल एक्शन लेने के निर्देश दिए गए।

जिसके तहत सक्ती एसडीएम  सोम द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल से संपर्क कर नियमानुसार जांच कराई गई। जांच में पाया गया कि उक्त स्थल पर भूमि तल से ऊपर स्तर तक फ्लाई ऐश का डंप किया गया, जबकि डंपिंग स्थल के चारों ओर बण्ड (घेरा) का निर्माण नहीं किया गया, डंप की गई फ्लाई ऐश का समतलीकरण नहीं किया गया तथा उसके ऊपर मिट्टी की परत नहीं बिछाई गई, डंपिंग स्थल के समीप स्थित अनुसूचित जनजाति बालक आश्रम की बाउंड्रीवाल का कुछ हिस्सा राखड़ परिवहन के दौरान वाहन से क्षतिग्रस्त पाया गया, वर्षा जल निकासी की कोई व्यवस्था स्थल पर नहीं पाई गई। अतः जांच दल द्वारा यह पाया गया कि मेसर्स आरकेएम पॉवरजेन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया कार्य फ्लाई ऐश यूटिलाइजेशन के संबंध में जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र की शर्तों तथा भारत सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा जारी अधिसूचना के प्रावधानों का उल्लंघन है।

अतः जांच दल द्वारा केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की गाइडलाइन के अनुसार पत्र जारी होने की तिथि से नियमानुसार कार्य पूर्ण होने तक उद्योग पर 20,000 रुपये प्रतिदिन की दर से पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई है।

साथ ही उद्योग प्रबंधन को निर्देशित किया गया है कि संबंधित भू-भराव स्थल पर नियमानुसार सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित कर पूर्णता की सूचना कार्यालय को दें। निर्देशों का पालन नहीं करने की स्थिति में अधिरोपित पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति राशि में वृद्धि की जाएगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी उद्योग प्रबंधन की होगी। उक्त स्थल पर संबंधित उद्योग द्वारा तेजी से सुधारात्मक कार्यवाही की जा रही है।

Latest

अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त, विभिन्न थानों में सुपुर्द कलेक्टर के निर्देश पर सतत कार्रवाई, दोषियों पर विधिसम्मत प्रकरण दर्ज रायगढ़। जिले में...
Raigarh
0
minutes

ओवरटेक करने के प्रयास में भिड़े हाइवा और ट्रेलर, लगी आग...

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बड़ी घटना घटित हुई है। जिसमें एक हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत हो गई। इससे केबिन...
Raigarh
0
minutes

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में हुआ विज्ञान मेला का आयोजन

  चांपा । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में विज्ञान मेला का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत, बीआरसी हीरेंद्र बेहार, संकुल प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी,संकुल...
Janjgir - Champa
0
minutes

जिले के 1,18,927 किसानों के खातो में पहुंची 450 करोड़ 85...

जिले के सभी विकासखंडों में वृहद किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन जांजगीर-चांपा । होली पर्व से पहले प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते...
Janjgir - Champa
0
minutes
error: Content is protected !!