बेटी-बचाओ बेटी-पढ़ाओ: हाई स्कूल भवरेली में जागरूकता सत्र का हुआ आयोजन

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005

जांजगीर। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के क्रियान्वयन हेतु “शिक्षा ही सुरक्षा” के थीम पर हाई स्कूल भवरेली, बम्हनीडीह में जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को कैंसर रोग के प्रति जागरूक करना तथा वार्षिक परीक्षा के दौरान आत्मविश्वास एवं तनावमुक्त अध्ययन के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना था।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देष्य महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थय और पोषण में सुधार के साथ बालिकाओं में कैंसर रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर केंद्रित है। कार्यक्रम में छात्राओं को कैंसर के शुरुआती लक्षण, स्वस्थ जीवनशैली, पौष्टिक आहार, नियमित व्यायाम, नशीले पदार्थों से बचाव, मासिक धर्म स्वच्छता एवं निवारक देखभाल की जानकारी दी। साथ ही आत्म-सम्मान, आत्म-सुरक्षा और 12वीं के बाद रुचि अनुसार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी संबंधी कैरियर मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

इसके साथ ही सखी वन स्टॉप सेंटर एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए लैंगिक हिंसा की रोकथाम और अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में परियोजना बम्हनीडीह पर्यवेक्षक  दुर्गश नंदिनी यादव,  रामकुमारी पटेल, अल्का चंद्रा,  राजकुमार झलरिया,  लतेलराम करियारे, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थे।

Latest

जिले के 1,18,927 किसानों के खातो में पहुंची 450 करोड़ 85...

जिले के सभी विकासखंडों में वृहद किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन जांजगीर-चांपा । होली पर्व से पहले प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते...
Janjgir - Champa
0
minutes

किसान समर्थ सिंह को मिली 1.41 लाख की आदान सहायता राशि

किसानों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार ● मुख्यमंत्री ने जिले के किसान समर्थ सिंह से किया संवाद जांजगीर-चांपा। होली पर्व से पहले छत्तीसगढ़ सरकार की...
Janjgir - Champa
0
minutes

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने अशोक जायसवाल को किया जिला बदर

जांजगीर-चांपा । जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी जन्मेजय महोबे ने पुलिस अधीक्षक...
Janjgir - Champa
0
minutes

धोखाधड़ी: लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को कोतवाली पुलिस...

कार बेचने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में कुल 1,30,000 रूपये का किया था धोखाधड़ी जांजगीर और साइबर थाना की संयुक्त टीम के...
Janjgir - Champa
0
minutes
error: Content is protected !!