धोखाधड़ी: लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
  • कार बेचने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में कुल 1,30,000 रूपये का किया था धोखाधड़ी
  • जांजगीर और साइबर थाना की संयुक्त टीम के द्वारा आरोपी को दुर्ग से पकड़ा गय

जांजगीर-चांपा। मार्च 2023 में प्रार्थी सुखी राम साहू निवासी केरा रोड भाठापारा ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह ट्रांसपोर्टिंग का काम करता है । जिसे स्वयं के उपयोग हेतु एक सेकंड हैंड चार पहिया वाहन की आवश्यकता होने पर उसने एक मोबाइल नंबर के माध्यम से संपर्क किया जो तो सामने वाले ने अपना नाम वसीम खान नाम बताया तथा दुर्ग में रहना बताया ।

प्रार्थी के द्वारा एक सेकंड हैंड गाड़ी खरीदने की बात करने पर आरोपी ने अपने एक चार पहिया वाहन मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर 2022 मॉडल जिसका नंबर सीजी 12BG 3469 का फोटो सेंड किया,और उसकी कीमत 5,20,000 रुपये बताया और बयाना देने बोला तब प्रार्थी उसके फोन पे नंबर में अलग – अलग किस्तों में कुल 130000 रुपए भेज दिया।

पैसा मिलने के बाद आरोपी वसीम खान द्वारा प्रार्थी का फोन उठाना बंद कर दिया गया और वाहन को बिक्री हेतु संपर्क भी नहीं किया । रिपोर्ट पर मोबाइल धारक के विरुद्ध 420 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।

विवेचना के दौरान आरोपी का पता तलाश हेतु पूर्व में पुलिस टीम ने दुर्ग में दबिश दिया था परंतु आरोपी लगातार फरार था उक्त आरोपी को सायबर तकनीकी के माध्यम से दुर्ग मिलने पर सूचना से जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (भापुसे ), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, CSP जांजगीर योगिता बाली खापर्डे को बताया गया जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल थाना जांजगीर एवं साइबर थाना से एक संयुक्त टीम बनाया गया।

आरोपी के धरपकड़ हेतु तत्काल दुर्ग की ओर रवाना किया गया पुलिस टीम के द्वारा आरोपी को सायबर तकनीकी के आधार पर दुर्ग से पकड़ा गया पूछताछ करने पर आरोपी ने प्रार्थी के साथ कार बिक्री करने के नाम पर कुल 130000 रुपए अपने खाते में ऑनलाइन लेकर धोखाधड़ी करने का अपराध घटित करना स्वीकार किया। आरोपी को विधिवत्त की गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Latest

मोबाइल और डिजिटल एडिक्शन से बचें, मानव बुद्धि ही सर्वाेच्च है:...

*पीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि बच्चों के बीच आकर उन्हें अपना बचपन...
Chhattisgarh
0
minutes

जापान करेगा E10 सीरीज हाई स्पीड ट्रेनों की आपूर्ति

मुंबई–अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना में भारत–जापान सहयोग को मिली नई गति दिल्ली / मुंबई–अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना को लेकर भारत और जापान के बीच जारी...
Chhattisgarh
0
minutes

भूमि विवाद में दम्पती की हत्याकर जलाया , 72 घंटे में...

रायगढ़, 18 जुलाई। धरमजयगढ़ पुलिस ने ग्राम क्रोंधा में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस का 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो सगे...
Chhattisgarh
0
minutes

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes