भू अर्जन के मिले थे 35 लाख, रकम निकलवाने में मदद करने मांगे 1.80 लाख, अमीन पटवारी और ऑपरेटर को एसीबी ने पकड़ा

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005

सफ़ेद शर्ट में अमीन पटवारी बिहारी सिंह व सिर झुकाये ऑपरेटर राजकुमार
बिलासपुर एसीबी की 36 वीं कार्रवाई
जांजगीर
जिले में एसीबी की जबरदस्त कार्यवाही हुई है एसडीएम कार्यालय चांपा के भू अर्जन शाखा के अमीन पटवारी और ऑपरेटर को किसान से 180000/ रुपए रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने पकड़ा है।

एसीबी /आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो द्वारा लगातार छेड़े जा रहे व्यापक ट्रैप अभियान के तारतम्य में गुरुवार 30 अक्टूबर 2025 को एसीबी इकाई बिलासपुर को जांजगीर चांपा जिले के एसडीएम चांपा के कार्यालय के भू अर्जन शाखा के अमीन पटवारी और एक ऑपरेटर को एक किसान से भू अर्जन की राशि भुगतान कराने के एवज में 180000/ रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। एसीबी के डीएसपी अजितेश सिंह ने बताया 16.10.25 को ग्राम रायपुरा जिला सक्ती निवासी बुधराम धीवर द्वारा एसीबी इकाई बिलासपुर में इस आशय की शिकायत की गई थी कि उसकी तथा उसके बहन के नाम की ग्राम कोसमंदा जिला जांजगीर में स्थित जमीन नेशनल हाइवे निर्माण के लिए अधिगृहित हुई थी जिसमें उन्हें कुल 35 लाख,64 हज़ार,99 रुपए मुआवजा के रूप में एसडीएम कार्यालय चांपा से भू अर्जन अधिकारी द्वारा उसके तथा उसकी बहन के संयुक्त बैंक खाते में अगस्त 2025 में भुगतान किया गया था। राशि भुगतान के बाद एसडीएम कार्यालय चांपा के भू अर्जन शाखा के अमीन पटवारी / बाबू बिहारी सिंह द्वारा और ऑपरेटर राजकुमार द्वारा उससे मुआवजा राशि निकलवाने में मदद करने का हवाला देकर 1लाख 80000 रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी । एसीबी ने पहले शिकायत का सत्यापन
कराया तो शिकायत सही पाई गई जिस पर ट्रैप की योजना तैयार की गई । 30.10.25 को प्रार्थी को 180000 रुपए , आरोपीगण को देने हेतु भेजा गया, रिश्वत की राशि 180000 रुपए को अमीन पटवारी बिहारी सिंह द्वारा हाथ में लेते ही डीएसपी एसीबी अजितेश सिंह के नेतृत्व में आसपास तैनात एसीबी बिलासपुर की टीम द्वारा अमीन पटवारी बिहारी सिंह और ऑपरेटर राजकुमार देवांगन को पकड़ लिया गया। रिश्वत रकम को आरोपी बिहारी सिंह से बरामद कर लिया गया है।।अचानक हुई कार्यवाही से आसपास हड़कंप मच गया।पकड़े गए आरोपी से रिश्वत की रकम 180000 / रुपए जप्त कर एसीबी के द्वारा दोनों आरोपी के विरुद्ध विरुद्ध धारा 7 ,12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्यवाही की जा रही है।
डेढ़ साल में 36वीं कार्रवाई
एसीबी के डीएसपी अजितेश सिंह ने बताया एसीबी के द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों /कर्मचारियों की लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी अनुक्रम में गुरुवार को भी यह बड़ी कार्यवाही की गई । एसीबी सूत्रों ने स्पष्ट संकेत दिया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ यह कार्यवाही अनवरत जारी रहेगी।। एसीबी इकाई बिलासपुर की पिछले 1.5 साल में यह लगातार 36 वीं ट्रैप की कार्यवाही है।

Latest

अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त, विभिन्न थानों में सुपुर्द कलेक्टर के निर्देश पर सतत कार्रवाई, दोषियों पर विधिसम्मत प्रकरण दर्ज रायगढ़। जिले में...
Raigarh
0
minutes

ओवरटेक करने के प्रयास में भिड़े हाइवा और ट्रेलर, लगी आग...

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बड़ी घटना घटित हुई है। जिसमें एक हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत हो गई। इससे केबिन...
Raigarh
0
minutes

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में हुआ विज्ञान मेला का आयोजन

  चांपा । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में विज्ञान मेला का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत, बीआरसी हीरेंद्र बेहार, संकुल प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी,संकुल...
Janjgir - Champa
0
minutes

जिले के 1,18,927 किसानों के खातो में पहुंची 450 करोड़ 85...

जिले के सभी विकासखंडों में वृहद किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन जांजगीर-चांपा । होली पर्व से पहले प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते...
Janjgir - Champa
0
minutes
error: Content is protected !!