मुख्यमंत्री ने 2,225.44 करोड़ रुपये की लागत से 774 सड़कों और अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का किया शिलान्यास और शुभारंभ

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
  • पक्की सड़क की सुविधा प्राप्त होगी, जिससे ग्रामीण जनजीवन में व्यापक परिवर्तन आएगा – मुख्यमंत्री
  • जिला पंचायत सभा कक्ष में वर्चुअल कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जांजगीर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (फेज-04) के अंतर्गत 2,225.44 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत 774 सड़कों (कुल लंबाई 2,426.875 किमी) के निर्माण कार्यों के साथ अटल डिजिटल सेवा केंद्रों का शिलान्यास एवं शुभारंभ किया।

जिला पंचायत सभा कक्ष में वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता मिरी, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, सदस्य राजकुमार साहू, आशा साव, उमा राजेंद्र राठौर, विवेका गोपाल, राघवेंद्र प्रताप सिंह, कलेक्टर जन्मेजय महोबे सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी,जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (फेज-4) के अंतर्गत 2,225 करोड़ रुपये की लागत से 774 सड़कों का एक साथ भूमिपूजन किया गया है। लगभग 2,427 किलोमीटर लंबी इन सड़कों के निर्माण से 781 बसाहटों को बारहमासी पक्की सड़क सुविधा प्राप्त होगी, जिससे ग्रामीण जनजीवन में व्यापक परिवर्तन आएगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता मिरी ने कहा कि आज जशपुर से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा सड़क निर्माण कार्यों एवं अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों का शुभारंभ किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लगातार आम नागरिकों तक सुविधाओं का विस्तार कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि विकसित भारत की मजबूत आधारशिला गांवों के विकास से ही संभव है।

वर्तमान समय में डिजिटल सेवाओं का महत्व तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र ग्रामीणों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होंगे।

जिले में कुल 31 अटल डिजिटल सुविधा केंद्र स्वीकृत किए गए हैं, जिनके माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न डिजिटल सेवाओं का लाभ सरलता से प्राप्त होगा।

Latest

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता...

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां,...
Raigarh
0
minutes

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर जन्मेजय महोबे

हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: गुरु पूर्णिमा पर बनारी में 500 पौधों का रोपण, गुरुजनों का सम्मान जांजगीर-चांपा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण...
Janjgir - Champa
0
minutes

आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चुराया, खाते से निकालकर ऑनलाइन...

पैसा निकालने मोबाइल में मौजूद आधार नम्बर से आरोपी ने बनाया यूपीआई आईडी जांजगीर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा...
Janjgir - Champa
0
minutes

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप,...

  *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* *धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* *साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित...
Chhattisgarh
0
minutes