- गांव भर के लोग उमड़े श्रद्धांजलि देने ।
- मंगलवार की रात NH में स्कार्पियो टकराई हाइवा से सेना के दो जवान सहित 5 की ऑन स्पॉट मौत।
- तीन गंभीर, बिलासपुर किए गए रेफर, नवागढ़ में विवाह की खुशियां बदली मातम में।
जांजगीर। जांजगीर क्षेत्र के सुकली गांव में NH-49 पर रात 12:30 बजे स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG11BS3974 और ट्रक वाहन क्रमांक OD23P6037 में भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कार्पियो सवार 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं अन्य 3 घायलों को जिला अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया गया है।
सभी मृतक, नवागढ़ के रहने वाले थे। और बारात से लौटते वक्त यह बड़ा हादसा हुआ है. सभी मृतक और घायल, एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं. 5 मृतकों में से 2 सेना के जवान भी बताए जा रहे हैं, जिसमें एक की कुछ दिनों पहले शादी हुई थी।

नवागढ़ से स्कार्पियो में सवार होकर जयराम देवांगन पिता विमल देवांगन का बारात पंतोरा गांव गए थे. वहां से लौटते वक्त देर रात सुकली गांव में NH-49 पर बड़ा हादसा हो गया. ट्रक के टक्कर से स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरातफरी मच गई. मौके पर 3 लोगों की मौत हो गई थी. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और एम्बुलेंस से सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 2 लोगों की भी मौत हो गई, वहीं अन्य 3 लोगों को बिलासपुर रेफर किया गया है। हादसे में नवागढ़ के एक ही मोहल्ले के 5 लोगों की मौत के बाद लोगों की भीड़ जिला अस्पताल में जुटी हुई है। हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर, वाहन छोड़कर फरार है और मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

घटना की पल-पल का अपडेट आपको फोटो -वीडियो के माध्यम से दिखायेगा janjgirjunction.com

- 5 मृतकों के नाम….
इन पांच लोगों की हुई है मौत..1.राजेन्द्र कश्यप उम्र 28 वर्ष ( सेना का जवान)ड्यूटी से 14 नवम्बर को छुट्टी पर घर आया था। दो भाई एक बहन है।
2.पोमेश्वर जलतारे 32 वर्ष (सेना का जवान ) 8 नवम्बर को छुट्टी पर घर आया था। 4 साल पहले शादी हुई है 1 बेटा है 2 साल का। दो भाई एक बहन है।
3. विश्वनाथ देवांगन45 वर्ष 3 बेटे
4.कमलनयन साहू 24 वर्ष ।
5. भूपेंद्र साहू निवासी नवागढ़ ।
- तस्वीरों में देखिए गांव की स्थिति..

- सेना के जवान सहित 3 अन्य लोगों की निकली शवयात्रा ,सैनिकों ने दी सलामी…




- 5 युवाओं की मौत से बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक।
बारात से लौटते समय सुकली मोड़ पर हुए हादसे में सेना के दो जवान सहित नगर पंचायत नवागढ़ के 5 युवाओं की मौत से नगर पंचायत नवागढ़ में शोक का माहौल है, पूरा गांव इस हादसे से दुखी है, शहीदों को जिले के अधिकारियों की उपस्थिति में सलामी दी गई वहीं घटना से आहत नगर के तिहारु देवांगन को हार्ट अटैक का दौरा पड़ा और उसकी भी मौत हो गई।





