ये क्या हो रहा है निरीक्षण करने पहुँच गए कलेक्टर तब तक नहीं पहुंचे थे अधिकारी

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

निर्धारित समय से विलंब से कार्यालय पहुंचने पर उपसंचालक,समाज कल्याण को कारण बताओ नोटिस 

 

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने आज समाज कल्याण विभाग के कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यप्रणाली का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपसंचालक समाज कल्याण के निर्धारित समय से विलंब से कार्यालय पहुंचने पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नोटिस का जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित कर्मचारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए और कहा कि शासकीय कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

कलेक्टर श्री महोबे ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर कार्यालय उपस्थित होने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों के कार्यों को प्राथमिकता के साथ तय समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही कार्यालयों में जवाबदेही, पारदर्शिता और कार्यकुशलता बनाए रखने के निर्देश दिए । इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे सहित सम्बंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Latest

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता...

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां,...
Raigarh
0
minutes

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर जन्मेजय महोबे

हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: गुरु पूर्णिमा पर बनारी में 500 पौधों का रोपण, गुरुजनों का सम्मान जांजगीर-चांपा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण...
Janjgir - Champa
0
minutes

आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चुराया, खाते से निकालकर ऑनलाइन...

पैसा निकालने मोबाइल में मौजूद आधार नम्बर से आरोपी ने बनाया यूपीआई आईडी जांजगीर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा...
Janjgir - Champa
0
minutes

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप,...

  *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* *धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* *साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित...
Chhattisgarh
0
minutes