मंडी उपनिरीक्षक की परीक्षा दे रहे हैं तो जानिए क्या है ज़रूरी

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.

*व्यापम मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026: समय में बदलाव, अब सुबह 10 बजे से होगी परीक्षा*

*9:30 बजे बंद होगा परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार, विलंब से पहुंचने वालों को नहीं मिलेगा प्रवेश*

*करीब 2.47 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, 16 जिलों में होगी परीक्षा, दिशा-निर्देशों के व्यापक प्रचार के निर्देश*

रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026 के लिए महत्वपूर्ण संशोधन करते हुए परीक्षा समय में बदलाव किया गया है। अब यह परीक्षा पूर्व निर्धारित समय 11 बजे के स्थान पर सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ होगी और दोपहर 12:15 बजे तक संचालित की जाएगी। इस संबंध में सभी जिलों को निर्देशित किया गया है कि संशोधित समय और अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी अभ्यर्थी को असुविधा का सामना न करना पड़े।

व्यापम द्वारा यह परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को राज्य के 16 जिलों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा में लगभग 2 लाख 47 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। हालांकि परीक्षा 16 जिलों में आयोजित की जा रही है, लेकिन इसमें प्रदेश के सभी 33 जिलों के अभ्यर्थी सम्मिलित हो रहे हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने सभी जिलों को विशेष सतर्कता बरतने और अभ्यर्थियों तक आवश्यक जानकारी समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार सुबह 9:30 बजे बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम दो घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंचना सुनिश्चित करें, ताकि फ्रिस्किंग (सुरक्षा जांच) और फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र के सत्यापन की प्रक्रिया समय पर पूर्ण की जा सके।

एक दिन पहले ही देख लें अपना परीक्षा केंद्र

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए यह भी निर्देश दिया गया है कि वे परीक्षा के एक दिन पूर्व अपने परीक्षा केंद्र का अनिवार्य रूप से अवलोकन कर लें, जिससे परीक्षा दिवस पर किसी प्रकार की भ्रम या असुविधा की स्थिति न बने।

ड्रेस कोड का पालन करना ज़रूरी

परीक्षा के दौरान ड्रेस कोड का पालन अनिवार्य रहेगा। अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर आने के निर्देश दिए गए हैं। काले, गहरे नीले, हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी तथा गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े पहनना प्रतिबंधित रहेगा। धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक पहनने वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त सुरक्षा जांच के लिए निर्धारित समय से पहले रिपोर्ट करना होगा।
सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार के संचार या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। अभ्यर्थियों को केवल चप्पल पहनकर आने तथा काले या नीले बॉल पेन साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, कान में किसी भी प्रकार का आभूषण पहनने की अनुमति नहीं होगी।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों का उपयोग करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और संबंधित अभ्यर्थी की अभ्यर्थिता तत्काल समाप्त कर दी जाएगी।
प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे जारी दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन करें, समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें और शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से परीक्षा में शामिल हों।

Latest

नगरीय निकायों के कार्यों की मैराथन समीक्षा ,शहरों में बेतरतीब निर्माण,...

उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने की नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा* *शहरों में बेतरतीब निर्माण, अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती से लगाएं रोक,...
Bhilai
0
minutes

मंडी उपनिरीक्षक की परीक्षा दे रहे हैं तो जानिए क्या है...

*व्यापम मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026: समय में बदलाव, अब सुबह 10 बजे से होगी परीक्षा* *9:30 बजे बंद होगा परीक्षा केंद्र का मुख्य...
Bhilai
0
minutes

ये क्या हो रहा है निरीक्षण करने पहुँच गए कलेक्टर तब...

निर्धारित समय से विलंब से कार्यालय पहुंचने पर उपसंचालक,समाज कल्याण को कारण बताओ नोटिस    जांजगीर-चांपा। कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने आज समाज कल्याण विभाग के कार्यालय...
Chhattisgarh
0
minutes

काम की खबर : शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन के...

    जांजगीर-चांपा / छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के प्रावधानों के तहत अनुविभागीय अधिकारी (रा.) शिवरीनारायण ने विकासखंड नवागढ़ के ग्राम पंचायत करमंदी...
Chhattisgarh
0
minutes