राजस्थान का युवक कान में ब्लूटूथ छिपाकर एसएससी की पुलिस भर्ती परीक्षा दे रहा था

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005
  • सीपत के जीटीबी कॉलेज की घटना

बिलासपुर। एसएससी की पुलिस भर्ती परीक्षा में कान में सिम कार्ड ऑपरेटेड ब्लूटूथ डिवाइस से नकल करते राजस्थान के युवक सीपत में पकड़ा गया है।

  • आरोपी

 

ड्यूटी पर मौजूद पर्यवेक्षक को शक हुआ

आपको बता दें यह युवक एसएससी द्वारा आयोजित दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने आया था। शरीर और कपड़ों में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और कान में छोटा ब्लूटूथ छिपाकर प्रश्नों के उत्तर हल कर रहा था।

आरोपी को केंद्र प्रभारी ने पुलिस के हवाले शुक्रवार को सीपत के फरहदा स्थित जीटीबी कॉलेज में एसएससी द्वारा आयोजित हेड कांस्टेबल लिपिक दिल्ली पुलिस परीक्षा चल रही थी।

शाम 4:30 से 6:30 बजे की शिफ्ट के दौरान परीक्षा केंद्र प्रभारी विजय कुमार लहरे को एक अभ्यर्थी मोहित मीना निवासी दौसा राजस्थान की गतिविधियों पर शक हुआ।

नकल करने कपड़ों पर लगा था इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस

उसके नजदीक पहुंचने पर वह डर गया। अभ्यर्थी की तलाशी ली गई तो उसके कान में सिम ऑपरेटेड ब्लूटूथ और कपड़ों में इलेक्ट्रानिक डिवाइस लगा मिला। उसके पास से नकल के आधुनिक उपकरण बरामद हुए।

युवक के मोबाइल की जांच हो रही

आरोपी मोहित मीना (25) राजस्थान के दौसा जिले के बसवा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। सारे डिवाइस वह राजस्थान से लेकर आया था। इसका उपयोग कर परीक्षा प्रश्न हल कर रहा था। कड़ी सुरक्षा जांच के बावजूद सेंटर के भीतर डिवाइस ले जाने में आरोपी कैसे कामयाब हुआ, यह जांच का विषय है।

Latest

जिले के 1,18,927 किसानों के खातो में पहुंची 450 करोड़ 85...

जिले के सभी विकासखंडों में वृहद किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन जांजगीर-चांपा । होली पर्व से पहले प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते...
Janjgir - Champa
0
minutes

किसान समर्थ सिंह को मिली 1.41 लाख की आदान सहायता राशि

किसानों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार ● मुख्यमंत्री ने जिले के किसान समर्थ सिंह से किया संवाद जांजगीर-चांपा। होली पर्व से पहले छत्तीसगढ़ सरकार की...
Janjgir - Champa
0
minutes

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने अशोक जायसवाल को किया जिला बदर

जांजगीर-चांपा । जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी जन्मेजय महोबे ने पुलिस अधीक्षक...
Janjgir - Champa
0
minutes

धोखाधड़ी: लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को कोतवाली पुलिस...

कार बेचने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में कुल 1,30,000 रूपये का किया था धोखाधड़ी जांजगीर और साइबर थाना की संयुक्त टीम के...
Janjgir - Champa
0
minutes
error: Content is protected !!