राजस्व पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सहित 6 पटवारी जुआ खेलते पकड़ाए

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005
  • पकड़े गए जुआरी पुलिस ने जारी नहीं की विज्ञप्ति
    जांजगीर । कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर रात बड़ी कार्रवाई की जिसमे जुआ खेलते 6 पटवारी सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
    गिरफ्तार आरोपियों में एक पटवारी संघ का अध्यक्ष बताया जा रहा है, वही पकड़े गए लोगों में कई दूसरे जिले के हैं।
    पुलिस ने मौके से लगभग 20 लाख रुपये का सामान जब्त किया है । जिसमें नकद 40 हजार रुपये, छह मोबाइल फोन, दो कार और दो स्कूटी शामिल हैं।

कोतवाली पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रमन नगर जांजगीर में रहने वाले रवि राठौर के घर में लंबे समय से जुआ का फड़ चल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने रात को ही वहाँ पहुंच कर दबिश दी और वहां जुआ खेल रहे 6 पटवारी व अन्य 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए लोगों में ज्योतिष कुमार सार्वे (कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, राजस्व पटवारी संघ), हेमचंद तिवारी, रवि राठौर, उमेश कुमार पटेल, गोविंद कांवर, राहुल प्रताप सिंह, देवेश अंबष्ट और पटवारी का निजी कंप्यूटर ऑपरेटर हरीश सिंह शामिल थे।

जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई ने शहर सहित प्रदेश में हलचल मचा दी है। खासकर पटवारी संघ की साख पर सवाल उठने लगे हैं क्योंकि संगठन का शीर्ष पदाधिकारी ही जुआ खेलते पकड़ा गया।
एक जुआरी शहर में संचालित एक बड़े होटल के संचालक के भाई का बेटा बताया जा रहा है

पुलिस ने जारी नहीं की विज्ञप्ति
छोटे अपराधियों, दो लीटर महुआ शराब बनाने वालों को पकड़ कर, सार्वजनिक स्थान में एक पाव शराब पीने वाले को पकड़ कर जेल भेज कर वाहवाही लूटने के लिए विज्ञप्ति जारी करने वाली कोतवाली पुलिस ने रसूखदारों से ऐसी सेटिंग कर ली कि एक रात पहले की गई कार्रवाई की विज्ञप्ति रविवार की रात 7 बजे तक जारी नहीं की, भला हो जांजगीर के पत्रकारों का कि उन्होंने अपने सूत्रों से पूरी जानकारी निकाल ली ।

जुआरी पटवारियों के विरुद्ध जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने पर होगी विभागीय कार्रवाई...

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने पटवारियों को जुआ खेलते पाए जाने की जानकारी के प्राप्त होने पर सभी संबंधित एसडीएम को निर्देशित किया है कि उक्त पटवारियों के विरुद्ध पुलिस जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने पर उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के प्रावधानों के तहत तत्काल कार्यवाही की जाए ।

Latest

अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त, विभिन्न थानों में सुपुर्द कलेक्टर के निर्देश पर सतत कार्रवाई, दोषियों पर विधिसम्मत प्रकरण दर्ज रायगढ़। जिले में...
Raigarh
0
minutes

ओवरटेक करने के प्रयास में भिड़े हाइवा और ट्रेलर, लगी आग...

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बड़ी घटना घटित हुई है। जिसमें एक हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत हो गई। इससे केबिन...
Raigarh
0
minutes

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में हुआ विज्ञान मेला का आयोजन

  चांपा । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में विज्ञान मेला का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत, बीआरसी हीरेंद्र बेहार, संकुल प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी,संकुल...
Janjgir - Champa
0
minutes

जिले के 1,18,927 किसानों के खातो में पहुंची 450 करोड़ 85...

जिले के सभी विकासखंडों में वृहद किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन जांजगीर-चांपा । होली पर्व से पहले प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते...
Janjgir - Champa
0
minutes
error: Content is protected !!