वरिष्ठता प्रभावित शिक्षकों को प्रथम नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता देने सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन की मांग

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

चांपा । वरिष्ठता प्रभावित शिक्षकों को प्रथम नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता दिलाने सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने भी पहल शुरू कर दी है । प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र राठौर के निर्देश पर बम्हनीडीह ब्लॉक ईकाई के अध्यक्ष संजय चौहान ने बुधवार को बीईओ रत्ना थवाईत को ज्ञापन देकर मांग की है । पिछले दिनों हाईकोर्ट बिलासपुर ने वरिष्ठता प्रभावित दो प्रकरणों में प्रभावितों के पक्ष में फैसला दिया है ।

हाईकोर्ट ने प्रथम नियुक्ति तिथि से ही शिक्षकों को वरिष्ठता देने को कहा है । हाईकोर्ट के निर्देशों के परिपालन में शिक्षकों ने अपनी आवाज बुलंद कर दी है । इसी कड़ी में सहायक शिक्षक फेडरेशन बम्हनीडीह के संजय चौहान एवं खमेलाल धीवर ने बीईओ से वरिष्ठता प्रभावित शिक्षकों को वरिष्ठता दिलाने मांग की है । खमेलाल धीवर ने बताया कि हमारे संगठन द्वारा मांग की जा रही है । डीपीआई से मिलकर जनरल आदेश निकलवाने कोशिश की जाएगी ।

संघ के प्रदेशाध्यक्ष रविन्द्र राठौर की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल मिलकर वरिष्ठता प्रभावित शिक्षकों को वरिष्ठता दिलाने आवश्यक पहल की जाएगी । प्रदेश के सबसे बड़े संगठन के द्वारा वरिष्ठता प्रभावित शिक्षकों के लिए पहल किया जाना निश्चित ही वरिष्ठता प्रभावित शिक्षकों के लिए फायदेमंद होगा और उन्हें शीघ्र ही इसका लाभ मिलेगा। इसके पहले अब तक कोई भी बड़े संगठन वरिष्ठता प्रभावित शिक्षकों के लिए वरिष्ठता की मांग नही की है ।

लंबे समय से प्रदेश के लगभग 27000 वरिष्ठता प्रभावित शिक्षक प्रमोशन के लिए वंचित है । उनसे कई साल जूनियरो का प्रमोशन हो गया है । अब उच्च न्यायालय के एक फैसले और प्रदेश के सबसे बड़े संगठन सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन का साथ मिलने से उनमें एक उम्मीद जगी है । अब सब वरिष्ठता प्रभावित शिक्षकों के पक्ष में दिखते नजर आ रहे है ।

Latest

समर कैंप मनोरंजन नही ,बच्चों के विकास का प्रभावी मंच –...

प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका द्वारा संचालित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने सीखे अनेक हुनर चांपा । ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes

कौशल विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान और आधारभूत सुविधाएं विश्वविद्यालय की प्राथमिकता...

रायगढ़ l शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ की अधोसंरचना, शोध, नवाचार व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में कुलाधिपति एवं राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री...
Raigarh
0
minutes

मुस्लिम युवक ने मंदिर में हिन्दू महिला से की शादी, आरोपी...

 इससे पहले 6 साल से एक अन्य युवती से था रिलेशनशीप में, दोनों महिलाएं पहुंची एसपी कार्यालय रायगढ़  महिला के बच्चों ने निकाला...
Raigarh
0
minutes

बम्हनीडीह में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस चारों खाने चित !

महंत-अग्रवाल की रणनीति ध्वस्त बम्हनीडीह, जांजगीर-चांपा। नगर पंचायत बम्हनीडीह चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐसा प्रदर्शन किया है जिसने स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व से...
Janjgir - Champa
0
minutes