घरेलू विवाद और जमीन बटवारा की बात को लेकर भाई की हत्या करने वाला आरोपी भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
  • पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का एंगल जब्त किया

जांजगीर l  जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पुटपुरा में घरेलू विवाद और जमीन बटवारा की बात को लेकर भाई की हत्या करने वाला आरोपी भाई को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें ,14 जनवरी बुधवार को चंद्रमणी टैगोर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका सगा भाई चंद्रभूषण टैगोर आए दिन शराब पीकर घरेलू बात तथा जमीन बंटवारे को लेकर गाली- गलौज विवाद करता है।

●आरोपी

जिसे प्रार्थी एवं उसके अन्य भाइयों के द्वारा समझाइश दिया जाता है इसी तरह दिनांक 13.1.26 को रात्रि करीबन 8:30 बजे प्रार्थी का भाई चंद्रभूषण शराब के नशे में आकर अपने भाई और माँ को लगातार गाली -गलौज कर रहा था ।

तथा जमीन बंटवारे को लेकर विवाद कर रहा था जिसे समझाने पर नहीं मान रहा था, जिससे परेशान होकर उसके एक अन्य भाई चंद्रभास टैगोर ने घर में रखे लोहे के एंगल को लाकर चंद्र भूषण के सिर पर हत्या करने की नियत से हमला कियाl

चोट लगने से अत्यधिक खून निकल रहा था जिसे मरा समझकर आरोपी वहां से भाग गया l सूचना पर थाना कोतवाली में तत्काल हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपी को पकड़ कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए, जिस पर थाना से एक टीम मौके की ओर रवाना किया हुई। टीम के द्वारा मुखबीर सूचना के आधार पर ग्राम पुटपुरा से आरोपी को भागते हुए पकड़ा, पूछताछ पर अपने भाई चंद्रभूषण के द्वारा गाली-गलौज करने से परेशान होकर उसकी हत्या करना स्वीकार कियाl

आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का एंगल जब्त किया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Latest

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes

नाम मोहब्बत काम राजकुमारी की हत्या, वजह की पेड मोबाइल को...

पति गिरफ्तार मोबाइल को लेकर हुए विवाद में लकड़ी के पट्टे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का पट्टा जब्त ...
Chhattisgarh
0
minutes

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चाँपा सहित...

जनप्रतिनिधियों एवं रेलवे अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में चाँपा स्टेशन में आयोजित हुआ समारोह यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और पर्यटन व आर्थिक...
Chhattisgarh
0
minutes

समर कैंप मनोरंजन नही ,बच्चों के विकास का प्रभावी मंच –...

प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका द्वारा संचालित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने सीखे अनेक हुनर चांपा । ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes