जांजगीर।
खैराधारा निवासी आरोपी करन केवट उम्र 20 वर्ष के विरुद्ध 64(2)(M) BNS के तहत की गई कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है,
दअरसल विगत दिनों पीड़िता ने पुलिस को अपने शिकायत में बताया कि आरोपी उसके जान पहचान होने से एक दूसरे को बातचीत करते थे। इसी बीच आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर कार में घुमाने ले जाने के बहाने सुनसान जगह ले जाकर पीड़िता के साथ जबरजस्ती अनाचार किया ।
●जब पीड़िता ने शादी करने के लिए बोली.. तो आरोपी द्वारा टालमटोल करते हुए मना कर दिया गया, जिसकी सूचना पीड़िता द्वारा अकलतरा थाना में शिकायत दर्ज कराया गया। रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा मे अपराध क्रमांक 563/2025 धारा 64(2)(M) BNS दर्ज कर किया गया।
●पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए.. उच्चधिकारियों के निर्देश पर आरोपी सीपत बिलासपुर तरफ से पकड़ा जिसको हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने के बाद गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।त्वरित कार्यवाही मे निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा,उप निरी.बी.एल कोसरिया,म.प्र.आर स्वाती गिरोलकर, आरक्षक राजा रात्रे का विशेष योगदान है।





