शेयर मार्केट में ज्यादा ब्याज का झांसा देकर 8.45 करोड ठगने वाला आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005
  • आरोपी के विरूध्द धारा 420,34 भादवि के तहत की गई कार्यवाही 

जांजगीर। अखराभांठा जिला सक्ती ने 30 जनवरी को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह एकाउंटेंट का काम करता है जिसका जान पहचान कलकत्ता निवासी विश्वजीत देबनाथ से सन 2021 मे चाम्पा मे मेदी लाल देवांगन के माध्यम से हुआ था ।
जो प्रार्थी भूधर देवांगन को विश्वजीत देबनाथ शेयर मार्केट मे पैसा लगा कर ज्यादा कमाई होने का प्रलोभन दिया और साथ ही बोला कि जितना पैसा लगाओगे उस पर पांच प्रतिशत ब्याज प्रति महिना और साथ ही उसके द्वारा बोला गया कि जितना अधिक से अधिक लोग इसमे रकम इन्वेनस्टमेंट करेंगे उसमें भी आपको लाभ होगा कहकर प्रलोभन दिया।

प्रलोभन एवं झांसे में आकर प्रार्थी एवं अन्य लोगो के द्वारा राशि 8,45,00,000 रूपये नगद, आरटीजीएस, एनईएफटी एवं चेक के माध्यम से निवेश किया गया ।

जानकारी के अनुसार कुछ लोगो को 8 माह एवं कुछ लोगो को एक दो माह पांच प्रतिशत ब्याज के रूप मे दिया था उसके बाद वह आना – कानी करने लगा, कहने लगा कि कंपनी का घाटा हो रहा जिसके कारण कुछ समय बाद पुरा पैसा वापस कर दूंगा कहा।

विश्वजीत देबनाथ व अन्य द्वारा स्वयं का लाभ अर्जित करने के उददेश्य से धोखाधडी किया।

प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 35/26 धारा 420,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
इस दौरान विवेचना प्रार्थी एवं गवाहों के कथन के आधार पर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी तब मुखबिर से सूचना के आधार पर आरोपी विश्वजीत देवनाथ को ईटला पोडा पारा पोस्ट कालीघाट थाना कोतवाली कृष्णानगर जिला नदिया पश्चिम बंगाल से पुलिस हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर प्रार्थी एवं अन्य लोगों से राशि 8,45,00,000 रूपये नगद, आरटीजीएस, एनईएफटी एवं चेक के माध्यम से निवेश करना तथा उसी पैसो में से एक क्रेटा कार, कुछ सोना खरीदना तथा घर का पूरा रंगरोहन करवाना और सोना आई.डी.बी.आई बैंक में रखना तथा घर का कागज घर के आलमारी में रखना बताया है। आरोपी के कब्जे से एक के्रटा कार, 12 अलग-अलग बैंको का चेकबुक, 09 डेबिट कार्ड व 08 क्रेडिट कार्ड, एक पेन कार्ड, एक आधार कार्ड, एक ड्रायवरी लायसेंस एवं 03 नग महंगे मोबाईल एव 30000 रू नगद बरामद कर जप्त किया गया है। आरोपी को विधिवत पुलिस रिमांड लिया गया है, प्रकरण के संबंध में आरोपी से पुछताछ जारी है।

Latest

अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त, विभिन्न थानों में सुपुर्द कलेक्टर के निर्देश पर सतत कार्रवाई, दोषियों पर विधिसम्मत प्रकरण दर्ज रायगढ़। जिले में...
Raigarh
0
minutes

ओवरटेक करने के प्रयास में भिड़े हाइवा और ट्रेलर, लगी आग...

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बड़ी घटना घटित हुई है। जिसमें एक हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत हो गई। इससे केबिन...
Raigarh
0
minutes

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में हुआ विज्ञान मेला का आयोजन

  चांपा । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह में विज्ञान मेला का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत, बीआरसी हीरेंद्र बेहार, संकुल प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी,संकुल...
Janjgir - Champa
0
minutes

जिले के 1,18,927 किसानों के खातो में पहुंची 450 करोड़ 85...

जिले के सभी विकासखंडों में वृहद किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन जांजगीर-चांपा । होली पर्व से पहले प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देते...
Janjgir - Champa
0
minutes
error: Content is protected !!