स्वच्छ भारत मिशन: राज्य सलाहकार ने ग्राम अमरताल, खटोला, कटघरी कल्याणपुर एवं लटिया का निरीक्षण किया

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.
  • ग्रामीणों को घरों से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग श्रेणी में देने हेतु प्रेरित किया तथा स्वच्छ आदतों को अपनाने कहा।

जांजगीर। हमारा शौचालय हमारा भविष्य के अवसर पर राज्य सलाहकार (रा.स्व.भा.मि.ग्रा.) एवं संभाग प्रभारी बिलासपुर  मोनिका सिंह द्वारा स्वच्छता गतिविधियों को बेहतर बनाने एवं समुदाय को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की दिशा में जिले के जनपद पंचायत अकलतरा अंतर्गत ग्राम पंचायत अमरताल, खटोला, कटघरी कल्याणपुर एवं लटिया का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान राज्य सलाहकार सिंह ने सभी स्वच्छाग्रहियों से गांवों में संचालित कचरा कलेक्शन व्यवस्था, विशेषकर गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्कीकरण के विषय में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों को घरों से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग श्रेणी में देने हेतु प्रेरित किया तथा स्वच्छ आदतों को अपनाने कहा। राज्य सलाहकार ने यूज़र चार्जेस और प्रोत्साहन राशि से संबंधित जानकारी साझा करते हुए स्वच्छाग्रहियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।उन्होंने गांव में निर्मित सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण कर उनके निरंतर उपयोग, रखरखाव एवं सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सामुदायिक शौचालयों का नियमित उपयोग हो तथा स्वच्छता के मानकों का पूर्ण पालन किया जाए। इस अवसर पर स्वच्छाग्राही समिति के अध्यक्ष, सचिव, महिला समूह की दीदियां, ग्राम सरपंच, सचिव तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Latest

नगरीय निकायों के कार्यों की मैराथन समीक्षा ,शहरों में बेतरतीब निर्माण,...

उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने की नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा* *शहरों में बेतरतीब निर्माण, अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती से लगाएं रोक,...
Bhilai
0
minutes

मंडी उपनिरीक्षक की परीक्षा दे रहे हैं तो जानिए क्या है...

*व्यापम मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026: समय में बदलाव, अब सुबह 10 बजे से होगी परीक्षा* *9:30 बजे बंद होगा परीक्षा केंद्र का मुख्य...
Bhilai
0
minutes

ये क्या हो रहा है निरीक्षण करने पहुँच गए कलेक्टर तब...

निर्धारित समय से विलंब से कार्यालय पहुंचने पर उपसंचालक,समाज कल्याण को कारण बताओ नोटिस    जांजगीर-चांपा। कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने आज समाज कल्याण विभाग के कार्यालय...
Chhattisgarh
0
minutes

काम की खबर : शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन के...

    जांजगीर-चांपा / छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के प्रावधानों के तहत अनुविभागीय अधिकारी (रा.) शिवरीनारायण ने विकासखंड नवागढ़ के ग्राम पंचायत करमंदी...
Chhattisgarh
0
minutes